{"_id":"5c1cdd85bdec22571875b432","slug":"recipe-of-making-chickpeas-chilli-tikki-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर इस बार बनाएं ये खास चिली टिक्की, देखते ही आ जाएगा मुंह में पानी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
नए साल पर इस बार बनाएं ये खास चिली टिक्की, देखते ही आ जाएगा मुंह में पानी
Sat, 22 Dec 2018 08:56 AM IST
मंजू ममगाईं
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
Published by: मंजू ममगाईं
Updated Sat, 22 Dec 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
tikki
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामग्री
विज्ञापन
उबले हुए काबुली चने- 1 1/2 कप
हल्की उबली चना दाल- 1/2 कप
कश्मीरी लाल मिर्च बीज के साथ- 3
अदरक- 20 ग्राम
लहसुन की कलियां- 4
नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
कटा हुआ धनिया- 2 बड़े चम्मच
बारीक कटा प्याज- 1/4 कप
हरी मिर्च बारीक कटी- 2 ताजा
ब्रेडक्रंब्स- 1/2 कप
थोड़ा सा सरसों को तेल
नमक- स्वादानुसार
बनाने का तरीका
कश्मीरी लालमिर्च को 1/4 कप पानी में मुलायम होने तक उबालें।इसके बाद पानी छानकर इसे अदरक और लहसुन के साथ पीसकर इसका पेस्ट बना लें। हरे धनिए की डंठलों को उबले काबुली चनों और चने की दाल में डालकर पीस लें।इसके बाद इस मिश्रण में बाकी सारी चीजें भी मिला लें।पेस्ट अगर गीला हो तो इसमें थोड़े से ब्रेड क्रम्ब्स मिला सकते हैं।इसके बाद इस मिश्रण से थोड़े बड़े आकार की टिकिया बनाकर उन्हें ब्रेड क्रम्ब्स पर रोल कर दें।इस टिकिया को नॉनस्टिक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर हल्का गोल्डन सेक लें।आपकी टिक्की तैयार है इसे सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।