फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   recipe of anjir shake in hindi

अंजीर का शेक पिलाइए और घरवालों की सेहत बनाइए, 2 मिनट में हो जाएगा तैयार 

Sat, 22 May 2021 08:43 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 22 May 2021 08:43 AM IST
सार

अंजीर शेक पीने में जितना अच्छा लगता है, उतना ही यह सेहत को फायदा भी पहुंचाता है। मेहमान आने पर भी इसे झटपट तैयार किया जा सकता है क्योंकि इसे बनाने में 2 से 5 मिनट का ही समय लगता है। गर्मियों में इसे ठंडा करके पीना बहुत ही अच्छा लगता है। 

विज्ञापन
recipe of anjir shake in hindi
स्वाद में भी बहुत अच्छा लगता है - फोटो : Pixabay

विस्तार

अंजीर खाना कई सारे लोगों को बहुत पसंद होता है लेकिन गर्मी ड्रायफ्रूट्स का सेवन थोड़ा भारी पड़ता है पर हो सकता है कि गर्मी में ड्रायफ्रूट्स खाते न बने पर शेक तो पिया जा सकता है। अंजीर का शेक सेहत के लिए तो बहुत लाभकारी होता ही है, साथ ही यह स्वाद में भी बहुत अच्छा लगता है। घर में बच्चे हो या बड़े सभी के लिए यह बहुत ही बढ़िया चीज है। इसे बनाने में भी बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है। आइए जानते हैं किस तरह बनाया जाता है अंजीर का शेक। 

विज्ञापन

 सामग्री-

1 कटोरी अंजीर

1 गिलास दूध

1 चम्मच चीनी

10 बादाम

विधि-

अंजीर का शेक बनाने के लिए अंजीर को छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। अब मिक्सर में एक ग्लास दूध, अंजीर और बादाम के टुकड़े, चीनी डाल दीजिए। इन चीजों को तबतक पीसते रहना है जबतक कि एकजैसा पेस्ट न बन जाए। अब इसे थोड़ी देर फ्रिज में रखें और फिर सर्व करें। चीनी की जगह शहद का प्रयोग भी किया जा सकता है। 

विज्ञापन

 

 

 

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed