{"_id":"ae4d0bd8-7d78-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"reason-behind-our-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"पता चला, कैसे बोलते हैं हम ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
पता चला, कैसे बोलते हैं हम
वाशिंगटन/एजेंसी
Updated Sat, 23 Feb 2013 10:50 AM IST
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने आखिरकार पता लगा लिया है कि जब हम बोलते हैं तो होंठ, जबड़े, जीभ व स्वरयंत्र को दिमाग का कौनसा हिस्सा नियंत्रित करता है।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया-सैन फ्रांसिस्को यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बताया कि इस खोज से हमें बोली में होने वाली समस्याओं को दूर करने में भी मदद मिलेगी।
आमतौर पर माना जाता है कि बोलने में कोई जोर नहीं आता लेकिन शायद यह शरीर का सबसे जटिल काम है। हमने तीन लोगों की ब्रेन सर्जरी के दौरान पाया कि दिमाग में पाया जाने वाला स्पीच सेंसोरिमोटर कोर्टेक्स बोलने की गतिविधि पर पूरी तरह नियंत्रण रखता है।
विज्ञापन