फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   pure milk can be harmful to health

शुद्ध दूध भी देता है बीमारियों को न्यौता

Mon, 24 Dec 2012 11:12 AM IST
गुड़गांव/ब्यूरो
गुड़गांव/ब्यूरो Updated Mon, 24 Dec 2012 11:12 AM IST
विज्ञापन
pure milk can be harmful to health

भारत में मिलावटी दूध को सेहत के लिए खतरनाक माना जाता है, लेकिन सुनकर ताज्जुब होगा कि शुद्ध दूध भी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है। शुद्ध दूध से भी कई तरह की बीमारियां हो जाती है जिसमें कैंसर भी शामिल है।

विज्ञापन


यह बात अमेरिकी डॉक्टर जॉन मेक्दुगल के सहयोगी डॉ. जी.डी. अग्रवाल ने शुक्रवार को एक निजी होटल में आयोजित सेमीनार के दौरान कही। उन्होंने बताया कि डॉक्टर जॉन मेक्दुगल ने अपने शोध के दौरान शुद्ध दूध के शरीर पर कई हानिकारक परिणाम पाए हैं।
विज्ञापन


मेक्दुगल के शोध के अनुसार मानव शरीर में ग्रोथ हार्मोन होता है और दूध में भी यही ग्रोथ हार्मोन होता है। दूध पीने से ग्रोथ हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है जो शरीर को नुकसान पहुंचाती है। इसके अलावा दूध का प्रोटीन भी एमिनो एसिड से बनता है और शरीर के भीतर भी पहले से एमिनो एसिड होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आपस में मिलकर परस्पर विरोधी के रूप में काम करते हैं। इसे चिकित्सीय भाषा में आटो इम्युन डिसीज कहा जाता है, जिसका मतलब होता है कि शरीर अपने ही खिलाफ लड़ाई लड़ने लगता है। इससे दिल की बीमारियां, केंसर, गठिया और मधुमेह जैसी बीमारियां हो जाती हैं।

सेमीनार में डॉ. जॉन मेक्दुगल ने ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि भारत में इस तथ्य को स्वीकार करने में काफी समय लग सकता है। दूध सेहत के लिए इतना खतरनाक है कि विश्व भर में चिंता जताई जा रही है कि लोगों को इसके प्रति जागरू क किया जाए।


उन्होंने कहा कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को दो बार दिल का दौरा पड़ा। जब शोध का हवाला देते हुए उनकी भोजन शैली में परिवर्तन किया गया तो फलस्वरूप उनका वजन 24 पौंड कम हो गया। आज पूर्ण रूप से स्वस्थ क्लिंटन भी इस शोध को स्वीकार कर चुके हैं। सेमीनार में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई शोधकर्ताओं और डॉक्टरों ने अपने विचार रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed