फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Health Tips: सेहत के लिए फायदेमंद है अनार का जूस, रोज एक गिलास पीने से बीमारियां रहेंगी कोसो दूर

Mon, 08 Jun 2020 01:54 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 08 Jun 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
pomegranate juice health benefits useful in diabetes cancer and blood pressure
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अनार हर मौसम में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। अनार के सेवन के कई फायदे होते हैं। कुछ लोग अनार का सेवन इसका जूस बनाकर करते हैं तो कुछ इसके दाने को खाना पसंद करते हैं। अनार का सेवन करने से बीमारियों से बचा जा सकता है। इसमें पाए जाने वाले औषधीय गुण हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। 



अनार का जूस अधिक फायदेमंद

  • अनार के दाने का सेवन करना भी फायदेमंद होता है, पर एक शोध के अनुसार अनार का जूस के रूप में सेवन करना अधिक लाभकारी होता है। इस शोध में बताया गया है कि व्यक्ति को अनार का जूस के रूप में सेवन करना चाहिए।


 

pomegranate juice health benefits useful in diabetes cancer and blood pressure
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अनार का जूस के रूप में सेवन करने का कारण

  • अनार का जूस के रूप में सेवन करने से इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व तुरंत शरीर में अवशोषित हो जाते हैं और ये विभिन्न प्रकार से शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।


अगली स्लाइड्स में जानिए अनार का जूस पीने के फायदे....


 

pomegranate juice health benefits useful in diabetes cancer and blood pressure
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है

  • अनार का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। ब्लड शुगर लेवल का स्तर बढ़ने पर कई प्रकार के रोगों का खतरा रहता है जैसे आपको डायबिटीज हो सकती है और इसका बुरा प्रभाव ब्लड सर्कुलेशन पर भी पड़ता है। इसलिए सुबह-सुबह एक गिलास अनार का जूस पीने की आदत डाले लें। प्रतिदिन एक गिलास अनार का जूस पीने से शरीर स्वस्थ रहता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
pomegranate juice health benefits useful in diabetes cancer and blood pressure
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए फायदेमंद

  • अनार का जूस हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में सहायक होता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें रोज एक गिलास अनार का जूस पीना चाहिए।


 

विज्ञापन
pomegranate juice health benefits useful in diabetes cancer and blood pressure
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कैंसर से करें सुरक्षा

  • प्रतिदिन अनार का जूस पीने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचा जा सकता है। अनार में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं जो शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने नहीं देते हैं। 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed