{"_id":"60c20ea88ebc3ed2326df38d","slug":"perfect-recipe-for-kids-make-idli-burger-in-few-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में तैयार करें इडली वाला बर्गर, बच्चे क्या बड़ें भी कर चाएंगे चट","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
घर में तैयार करें इडली वाला बर्गर, बच्चे क्या बड़ें भी कर चाएंगे चट
Fri, 11 Jun 2021 09:45 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 11 Jun 2021 09:45 AM IST
सार
बच्चों और बड़ों दोनों को अगर खुश करना चाहती हैं तो तैयार करें इडली से बना बर्गर। इसका इडली वाला स्वाद जहां बड़ों को पसंद आएगा। वहीं बच्चे चीज और आलू टिक्की से बने कॉम्बिनेशन को काफी पसंद करेंगे। वहीं सुबह के नाश्ते के लिए ये एक सेहतमंद और टेस्टी नाश्ता है। क्योंकि इडली को काफी सेहतमंद ही माना जाता है।
विज्ञापन
इडली
विस्तार
घर में अगर साफ-सुथरे तरीके से कुछ बनाने का मन है। जिसमे बाहर की चीजों का इस्तेमाल कम से कम किया गया हो तो इस बार इडली वाला बर्गर ट्राई कर सकती हैं। वहीं ये नाश्ता उन लोगों के लिए भी अच्छा है जो कुछ नया खाने की डिमांड करते हैं और हर वक्त टेस्टी और चटपटा खाना चाहते हैं। ऐसे में इडली वाला बर्गर इन सारी क्रेविंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। जानें कैसे तैयार करें इडली वाला बर्गर।
विज्ञापन
इडली बर्गर बनाने की सामग्री
6 इडली
4 चम्मच पुदीने और हरे धनिए की चटनी
3 टमाटर, कटा हुआ
4 प्याज, कटा हुआ
1 कप तेल
2 कप कटी हुई सब्जियां (मटर, गाजर और आलू)
1 चम्मच मैदा
एक चुटकी हल्दी
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच धनिया पाउडर
आधा चम्मच गरम मसाला
आधा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
आधा चम्मच हरे धनिये के पत्ते, टुकड़ों में कटा हुआ
स्वादानुसार नमक
तेल
इडली बर्गर बनाने की विधि
तेल गर्म करे और इडली को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। इस बात का ध्यान रहे कि बाहर से यह क्रिस्पी हो और अंदर से नरम।
इडली एक साइड पर चटनी लगाएं।
कटी हुई सब्जियों को उबाल लें। पानी निकालकर इन्हें ठंडा होने दें।
प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट, हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर इसे कुछ देर भूनें और इसे ठंडा होने दें।
सब्जियों और प्याज के मिश्रण को मैश करें। इसमें मैदा, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
इडली के साइज के ही कटलेट बनाएं। कटलेट को गोल्डन ब्राउन होने तक हल्का फ्राई करें।
.बर्गर जैसा बनाने के लिए कटलेट को दो इडली के बीच में लगाएं और इसी के साथ इसमें टमाटर और प्याज के स्लाइस लगाएं।