{"_id":"60b4e59d8ebc3e78bd04db71","slug":"papad-ki-sabzi-recipe-in-hindi-with-easy-method","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ अलग बनाना है तो ट्राई करें पापड़ की सब्जी, स्वाद लगेगा बेमिसाल","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
कुछ अलग बनाना है तो ट्राई करें पापड़ की सब्जी, स्वाद लगेगा बेमिसाल
Tue, 01 Jun 2021 09:18 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 01 Jun 2021 09:18 AM IST
सार
खाने में कुछ नया ट्राई करने का मन है तो पापड़ की सब्जी बनाएं।
बनाने में आसान होने के साथ ही इसका स्वाद भी हर किसी को पसंद आएगा।
विज्ञापन
papad
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिनर हो या लंच हर दिन क्या बनें, ये सोच हर गृहिणी को परेशान करती है। क्योंकि बड़ों से लेकर बच्चे तक एक जैसी स्वाद वाली सब्जी खाकर सभी बोर हो जाते हैं। ऐसे में क्यों ना कुछ नया बनाए। इस बार पापड़ की सब्जी बनाकर ट्राई करें। इसका स्वाद इतना लाजवाब लगेगा कि एक बार खाने के बाद सब इसे बार-बार खाने की फरमाइश करेंगे। तो चलिए जानें पापड़ की सब्जी बनाने की रेसिपी।
पापड़ की सब्जी बनाने की सामग्री
पापड़ चार, आधा कप दही, टमाटर दो पिसे हुए, हरी मिर्च, अदरक, तेल तीन बड़े चम्मच, हरा धनिया, कसूरी मेथी, आधा छोटा चम्मच, हींग, हल्दी पाउडर एक चौथाई चम्मच, धनिया पाउडर, लाल मिर्च आधा चम्मच, नमक स्वादानुसार।
पापड़ की सब्जी बनाने की विधि
पापड़ को भूनकर या तलकर एक तरफ रखें। दही में आधा कप पानी मिलाकर फेंट लें। सब्जी बनाने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमे जीरा डालकर भूनें। फिर हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी डालकर हल्का सा भूनें। टमाटर का पेस्ट, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें। फिर लाल मिर्च पाउडर डालें। मसाले में एक कप पानी डालें और ढककर उबाल लें।
विज्ञापन
मसाला जब तेल छोड़ दे तो उसमे दही डालकर चलाएं। कुछ देर पकने के बाद नमक मिलाकर इसमे पापड़ के छोटे टुकड़े करके डाल दें। धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाकर गैस बंद कर दें। हरी धनिया के साथ सर्व करें।