फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   oral hygiene necessary for healthy teeth

टूथपेस्ट बदलने से नहीं, ओरल हाइजीन से स्वस्थ रहेंगे दांत

Wed, 28 Nov 2012 05:30 PM IST
नई दिल्ली/प्रियंका पांडेय पाडलीकर
नई दिल्ली/प्रियंका पांडेय पाडलीकर Updated Wed, 28 Nov 2012 05:30 PM IST
विज्ञापन
oral hygiene necessary for healthy teeth

टीवी पर आने वाले नीम, बबूल या नमक के टूथपेस्ट देखकर अगर आप अपना टूथपेस्ट अक्सर बदलते रहते हैं तो जान लें कि दांतों की सेहत टूथपेस्ट के फ्लेवर में नहीं बल्कि दांतों और मसूड़ों की सही तरीके से सफाई में छिपी है।

विज्ञापन

 
अगर हम अपनी डेली हाइजीन के दौरान थोड़ा सा ध्यान अपने मुंह की सही तरीके से सफाई पर दें तो तमाम तरीके की बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इस बारे में डेन्टिस्ट डॉ. जुगल शर्मा से बातचीत के आधार पर जानिए कि किस तरह आप अपने मुंह को साफ, स्वस्थ और बीमारियों से दूर रख सकते हैं।
विज्ञापन


हाइजीन नहीं रखी तो बीमारियों का खतरा
अगर आप अपने मुंह को स्वच्छ नहीं रखेंगे तो दांतों व मसूड़ों से संबंधित कई संक्रमणों की आशंका बढ़ सकती है। जिन्जिवाइटिस, दांतों में सड़न, बैक्टीरियल संक्रमण, सांसों की बदबू जैसी परेशानियां तो होंगी ही, साथ ही इससे शरीर के दूसरे हिस्सों में भी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूथपेस्ट का क्या है रोल
बाजार में तरह-तरह के ब्रांडेड टूथपेस्ट उपलब्ध हैं जो दांतों को मजबूत, साफ और चमकदार बनाने के तरह-तरह के दावे करते हैं। इनके इस्तेमाल को लेकर आपकी व्यक्तिगत पसंद कुछ भी हो सकती है पर एलोपैथी में इन सभी टूथपेस्ट की एक ही उपयोगिता मानी जाती है जो है दांतों की सफाई। ऐसे में आप कौन सा टूथपेस्ट इस्तेमाल करते हैं, इससे ज्यादा जरूरी यह है कि आपकी कितनी बार उससे दांतों को साफ करते हैं।

टूथब्रश के इस्तेमाल में रहे ध्यान
टूथपेस्ट कैसा भी हो लेकिन आपका टूथब्रश कितना असरदार है, यह जानना बहुत जरूरी है। बाजार में टूथब्रश के ढेरों विकल्प मौजूद हैं पर इन्हें खरीदते वक्त हमेशा इस बात का ध्यान उसके ब्रश मुलायम हों जिससे दांतों की सफाई भी हो और उनसे मसूड़ों को कोई नुकसान न हो।

आमतौर पर चिकित्सक तीन महीने तक एक ब्रश को यूज करने का सलाह देते हैं लेकिन अगर आपका ब्रश उसके पहले भी सख्त हो रहा है तो आप उसे बदल सकते हैं।

ब्रश करने की सही टेकनीक जरूरी
आप ब्रश दिन में दो बार करते हैं तो बहुत अच्छी बात है लेकिन जरूरी यह भी है कि आपके ब्रश करने का तरीका कितना सही है। ब्रश करने का सही तरीका यह है कि ब्रश को दांतों के एनामेल यानी जोड़ पर ऊपर से नीचे और दाएं से बाएं की ओर करें। एक साथ तीन दांतों पर इसी विधि से ब्रश करें। ब्रश के दौरान जीभ की सफाई भी बेहद जरूरी है।


अपनाएं ये हेल्दी हैबिट्स
सिर्फ सही तरीके से ब्रश करना ही ओरल हाइजीन के लिए काफी नहीं है। छोटी-छोटी सावधानियां भी बरतनी जरूरी है जैसे दिन में दो बार ब्रश करें। खाने के बाद कुल्ले जरूर करें। बहुत अधिक चॉकलेट, कैफीन आदि से बचें। पान मसाला और धूम्रपान से दूर रहें। बच्चों के दूध वाले दांतों का भी उसी तरह खयाल रखें और कम उम्र से ही बच्चों को ब्रश करने के आदत डालें।      

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed