{"_id":"4a445b160b591d12ea95246aa994013f","slug":"older-fathers-have-ugly-babies","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर से पिता बनने वाले पुरुषों को हो सकता है यह खतरा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
देर से पिता बनने वाले पुरुषों को हो सकता है यह खतरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 24 Mar 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
अधिक उम्र में पिता बनने वाले पुरुषों के लिए बुरी खबर है। हाल में हुए एक शोध में माना गया है कि अधिक उम्र में पिता बनने वाले पुरुषों के बच्चों के बदसूरत होने की अधिक आशंका है।
विज्ञापन
विएना यूनिवर्सिटी के शोध की मानें तो उम्र के 20वें पड़ाव पर पिता बनने वाले पुरुषों के बच्चे अधिक उम्र में पित बने पुरुषों के बच्चों की अपेक्षा 10 प्रतिशत अधिक आकर्षक होते हैं।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने माना कि अधिक उम्रदराज पुरुषों के स्पर्म में जेनेटिक म्यूटेशन होती है जिसका प्रभाव बच्चों पर पड़ता है।
उन्होंने यह भी बताया कि पुरुषों में यह दोष हर 16 साल के गैप में बढ़ता है जबकि महिलाओं के जीन्स हर उम्र में सामान्य होते हैं।
इससे पहले भी अधिक उम्र में पति बनने वाले पुरुषों पर शोध हो चुका है जिसमें उनके बच्चों के लिए ऑटिज्म की आशंका जताई गई है।