{"_id":"5ca5992cbdec2213e648fbb4","slug":"navratri-2019-vrat-ka-dhokla-or-sama-ke-chawal-ka-dhokla","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस नवरात्रि खाएं व्रत के चावल से बना ढोकला, बनाना है बेहद आसान","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
इस नवरात्रि खाएं व्रत के चावल से बना ढोकला, बनाना है बेहद आसान
Thu, 04 Apr 2019 11:12 AM IST
मोना नारंग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
rawa dhokla
- फोटो : social media
व्रत के चावल से ढोकला बनाने की सामग्री
विज्ञापन
एक कप सावां चावल, एक कप दही, 2 बड़ा चम्मच तेल, स्वादानुसार सेंधा नमक, 1/4 छोटा चम्मच सोडा, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और धनिया पत्ती, एक चौथाई चम्मच अदरक पेस्ट, एक चम्मच चीनी, 5-7 करी पत्ता।
व्रत के चावल से ढोकला बनाने की विधि
व्रत के चावल यानी सावां को मिक्सी में दरदरा पीस लें। अब इसमें दही और एक चम्मच तेल मिलाएं। इसके बाद इसमें व्रत वाला नमक और थोड़ी सी चीनी मिलाएं। इस पेस्ट को आधे घंटे के लिए ढंककर रख दें। इसके बाद इसमें धनिया पत्ता, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च और सोडा मिलाएं। मिश्रण को चलाते हुए इकसार करें।
विज्ञापन
ढोकला बनाने के लिए मिक्सचर तैयार है। अब इस घोल को स्टिमर में डालें और इसे भाप पर पकाएं। 10-15 मिनट तक स्टीम करें। ठंडा होने पर करी पत्ते का तड़का लगाएं। अब इसे चौकोर आकार में काटें। इसे आप चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।
विज्ञापन