National Fast Food Day: घर पर बनाएं बच्चों के लिए ये आसान ‘Banana Fritters’
आजकल बच्चों को दाल रोटी से ज्यादा थाली में फास्टफूड देखना पसंद होता है। ऐसे में हर मां चाहती है कि उसका बच्चा अपने आहार में कुछ ऐसा शामिल करें जो उसकी सेहत को बिगाड़ने की जगह बनाए रखे।मम्मी की इस टेंशन को दूर करने के लिए शेफ दिवांशु पुरी बता रहे हैं बनाना फ्रिटर्स बनाने का तरीका। बनाना फ्रिटर्स या फिर कहें केले के पकौड़े पूरी तरह से पारंपरिक मलयाली स्नैक है।जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी है। आइए शेफ से जानते हैं क्या है इसे बनाने का सही तरीका।
एक टेबल स्पून सूजी
¼ टीस्पून मीठा सोडा
एक चुटकी नमक
एक कप तेल
एक टीस्पून सौंफ के बीज
दो पके हुए केले
¼ कप आटा
¼ कप चावल का आटा
बनाने का तरीका-
-सबसे पहले एक बाउल में केले को अच्छी तरह मैश कर लें। मैश किए हुए केलों में आटा, चावल का आटा, सूजी, नमक, मीठा सोडा और कुटी हुई सौंफ अच्छी तरह मिला लें।
-इसके बाद सौंफ के कुछ बीज एक पैन में हल्के-हल्के भूनकर कुट लें।
-कड़ाई में तेल गरम कर लें। तेल गरम होने पर एक चम्मच की मदद से सारे मिश्रण को पैन में डाल लें।
-इस बात का ध्यान रखें कि पैन को मिश्रण से एकदम से भर न दें। इसके बाद तीन से चार मिनट तक हल्का भूरा होने तक फ्रिटर्स को हिलाते रहें।
-आपके टेस्टी फ्रिटर्स बनकर तैयार हैं। आप इन्हें आकर्षक बनाने के लिए अपनी पसंद का आकार दे सकती हैं।