{"_id":"bada28e8af6e1b546c1493401913a954","slug":"myth-over-egg-storage-is-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडे को फ्रिज में रखें या बाहर, क्या है बेहतर?","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
अंडे को फ्रिज में रखें या बाहर, क्या है बेहतर?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Sep 2013 07:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'संडे हो या मंडे, रोज खाएं अंडे' सेहतमंद जीवन के लिए डाइट में रोज अंडे का सेवन कितना जरूरी है, यह अब किसी से छिपा नहीं है। लेकिन अंडा किस तरह स्टोर किया जाए कि वह सेहतमंद रहे, इस बारे में कभी सोचा है आपने?
विज्ञापन
अंडा फ्रिज में रखना ठीक है या फिर बाहर स्टोर करना, इस बात को लेकर हमेशा लोगों के बीच दो मत रहे हैं। एक मत का मानना है कि फ्रिज का कम तापमान अंडे को जल्दी खराब नहीं होने देता है जबकि दूसरा मत मानता है कि फ्रिज की प्लास्टिक ट्रे में अंडा रखने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
ऐसे में डेलीमेल ने अपने शोध में यह पता लगाया है कि अंडे को कहां रखना उसके पोषक तत्वों को बरकरार रखने में मददगार हो सकता है। लेकिन इससे पहले इसके स्टोरेज से जुड़े विवादों पर गौर करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
रोज खाएं अंडे और इसके फायदे भी जानें
ब्रिस्टोल यूनिवर्सिटी के एक शोध की मानें तो अंडा खराब होने पर उसमें सैमनेला नामक बैक्टीरिया लग जाता है जो सामान्य तापमान पर तेजी से बढ़ता है, इसलिए उन्हें फ्रिज में रखना सेहतमंद है।
वहीं मायो क्लीनिक समेत कई बड़े संस्थानों ने फ्रिज में अंडे के स्टोरेज पर सवाल खड़े किए हैं। बीबीसी रेडियो 4 ने शोध के आधार पर यह माना है कि सामान्य तापमान पर रखा गया अंडा करीब एक सप्ताह तक खराब नहीं होता है। इतना ही नहीं, फ्रिज के दरवाजे में अंडे रखना सबसे अधिक असुरक्षित है।
ये है नया निष्कर्ष
डेली मेल में प्रकाशित शोध में वेस्ट योकशायर की फूड टेस्ट लैब ने अंडों को सामान्य तापमान और फ्रिज के भीतर, दोनों तरह से स्टोर करके उन्का अध्ययन किया। उन्होंने अंडों का हर रोज टेस्ट किया जिसमें उन्होंने ई कोली से लेकर सैमनेला और लिस्टेरिया जैसे जीवाणुओं की जांच की।
उन्होंने माना कि आप अंडे को फ्रिज में रखें या फिर बाहर, इससे उनके खराब होने की अवधि में विशेष अंतर नहीं होगा। यानी अंडे सेहतमंद रहें इसके लिए जरूरी नहीं कि आप उन्हें फ्रिज में ही रखें।