{"_id":"ae26cae4-2333-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"benefits-of-eating-eggs-daily","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज खाएं अंडे और इसके फायदे भी जानें ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
रोज खाएं अंडे और इसके फायदे भी जानें
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Oct 2012 01:49 PM IST
विज्ञापन
सुबह का नाश्ता पूरे दिन की डाइट में सबसे अहम भूमिका निभाता है और अगर आपके नाश्ते का हिस्सा अंडा हो तो बात ही क्या। अंडे के सेवन से न सिर्फ सर्दियां बल्कि हर मौसम में फायदा मिलता है।
कई लोग अंडे को अपनी डाइट का हिस्सा इसलिए नहीं बनाना चाहते क्योंकि उन्हें लगता है कि इसके सेवन से वे मोटे हो सकते हैं। अगर आप भी ऐसे ही किसी भुलावे का शिकार हैं तो अंडे के इन फायदों पर जरूर गौर करें।
प्रोटीन का स्रोत
अंडे के सफेद भाग में अल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। सुबह के समय शरीर को इस प्रोटीन की बहुत आवश्यकता होती है इसलिए अगर आप रोज नाश्ते में अंडे का सेवन करेंगे तो शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलेगा।
विज्ञापन
एनर्जी के लिए अंडे
अगर आप रोज सुबह उठने में आलस का अनुभव करते हैं तो अंडे का सेवन आपके लिए बहुत जरूरी है। अंडा एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर है। रोज सुबह नाश्ते में इसे लेने से आपको पूरे दिन की ऊर्जा मिलेगी। इसके पीले भाग में हेल्दी फैट्स होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं।
तेज बुद्धि के लिए
अंडे का सेवन आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अंडे में कोलाइन नामक तत्व होता है जो मस्तिष्क की निर्णय लेने में सहायता करता है। इसके अलावा, रोज अंडा खाने से आपकी याददाश्त अच्छी होती है। यही वजह है कि बच्चों के लिए नाश्ते में अंडे का सेवन बेहद आवश्यक माना जाता है।
हेल्दी ब्रेकफास्ट
रोज सुबह नाश्ते में 2 अंडे का सेवन एक भरपूर नाश्ता है जिसके सेवन के बाद बहुत देर तक भू्ख नहीं लगती। ऐसे में आप लंच के पहले अनहेल्दी स्नैक्स नहीं लेंगे। हेल्दी डाइट को देखते हुए इसे भरपूर नाश्ता कहा जा सकता है।
अगर अंडा आपके नाश्ते का हिस्सा अब तक नहीं है तो इसके इन फायदों पर जरूर गौर करें, यकीनन आप इसे अपने नाश्ते में शामिल करना चाहेंगे।