डोले बनाने के चक्कर में पुरुषों के लिए बड़ा है खतरा
डोले बनाने के चक्कर में जो पुरुष मसल्स बनाने वाली सप्लीमेंट लेते हैं वे अब सावधान हो जाएं। हाल में हुए शोध में माना गया है कि मसल्स बनाने वाले सप्लीमेंट्स का अधिक सेवन पुरुषों में टेस्टिकुलर कैंसर का खतरा बढ़ाता है।
ब्राउन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर मसल्स बिल्डिंग सप्लीमेंट के इस खतरे का दावा किया है।
शोध के दौरान टेस्टिकुलर कैंसर से पीड़ित 900 पुरुषों का परीक्षण किया गया और पाया गया कि अधिकतर पुरुष डोले बनाने की चाहत में मसल्स बनाने वाली सप्लीमेंट् का अधिक सेवन करते थे। इस दौरान, उनकी आदतों, खानपान, धूम्रपान, जीनवशैली से जुड़े कई मामलों पर अध्ययन किया गया है।
युवाओं के लिए अधिक है खतरा
शोध में यह पाया गया कि 25 साल की उम्र से सप्लीमेंट का इस्तेमाल करने वाले पुरुषों को यह खतरा अधिक होता है।
शोधकर्ता रस हॉसर के अनुसार, "शोध में हमने पाया कि सप्लीमेंट के सेवन का संबंध टेस्टिकुलर कैंसर से है। इस कैंसर के कारणों पर अधिक जानकारी अब तक नहीं थी लेकिन इस शोध के बाद इस पर जानकारी जुटाने की दिशा में उपलब्धि मिली है।"
यह शोध ब्रिटिश जर्नल ऑफ कैंसर में प्रकाशित हुआ है।