अक्सर क्रिसमस डिनर के दौरान परोसे जाने वाले खाने को कैलोरी से भरपूर अनहेल्दी समझा जाता है।लेकिन आपको बता दें,क्रिसमस का खाना उतना भी अनहेल्दी नहीं होता है, जितना लोगों उसे समझ लेते हैं।क्रिसमस पर कुछ खास चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर आप अपना कई किलों वजन झट से कम कर सकते हैं।आइए जानते हैं आखिर कौन से हैं वो खास पांच फूड।
Merry Christmas 2018: ये 5 क्रिसमस फूड मोटापे से दिलाएंगे झट से छुटकारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोस्टेड तुर्की-
रोस्टेड तुर्की के बिना क्रिसमस डिनर अधूरा माना जाता है।अच्छी बात यह है कि इस दिन बने बाकी फूड्स के मुकाबले रोस्टेड तुर्की वजन कम करने में सबसे ज्यादा असरदार होता है।ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इसमें सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रोल की मात्रा बेहद कम होती है।प्रोटीन युक्त होने की वजह से ये फूड मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद होता है।
सीफूड-
क्रिसमस पर रेड मीट की जगह इस बार सी-फूड का मजा लें। इसमें कैलोरी की मात्रा कम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में मिलता है। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उन लोगों के लिए ये बेहतरीन विकल्प है।
ब्रसल स्प्राउट-
ब्रसल स्प्राउट में कैलोरी की मात्रा तो बहुत कम होती है लेकिन विटामिन और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर भी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो आपके पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
लाल पत्ता गोभी को बैंगनी पत्ता गोभी भी कहा जाता है।इसमें भारी मात्रा में विटामिन और न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं।खास बात यह है कि इसमें कैलोरी कम होने की वजह से ये वजन कम करने में भी मदद करती है।