फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   men have same risk of breast cancer as women

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर!

Mon, 29 Apr 2013 10:42 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 29 Apr 2013 10:42 AM IST
विज्ञापन
men have same risk of breast cancer as women
अगर आप यह सोचते हैं कि ब्रेस्ट कैंसर का खतरा सिर्फ महिलाओं के लिए ही है तो आप गलत हैं। यह केवल महिलाओं को ही नहीं होता बल्कि इसका खतरा पुरुषों के लिए भी उतना ही है।
विज्ञापन


दरअसल पुरुषों के शरीर में भी बहुत थोड़ी मात्रा में स्तन की कोशिकाएं होती हैं, जिनमें कई बार अप्राकृतिक रूप से वृद्धि होती है जो ब्रेस्ट कैंसर की वजह हो सकती है। आइए जानें, पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े अहम पहलुओं के बारे में।
विज्ञापन


कितना है रिस्क
ब्रेस्ट कैंसर का महिलाओं में जितना सामान्य है, पुरुषों में उतना सामान्य तो नहीं है लेकिन पुरुषों में यह अधिक गंभीर है। हां, इसका सही समय पर पता लग जाए तो इसका उपचार पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए एक तरह का ही है और इसका उपचार संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हो सकते हैं कारण
हालांकि ब्रेस्ट कैंसर के सटीक कारणों के बारे में एकमत नहीं है फिर भी पुरुषों में इसे हार्मोनल बदलावों से जोड़कर देखा जाता है। यह किसी भी उम्र में हो सकता है लेकिन उम्रदराज पुरुषों में इसकी आशंका अधिक रहती है। अधिकतर ब्रेस्ट कैंसर के पूछे ये संभावनाएं हो सकती हैं -

- परिवार में किसी को पहले से यह रोग हो।
- परिवार का कोई सदस्य या करीबी रिश्तेदार के दोनों ब्रेस्ट में कैंसर हो।
- या फिर 40 साल से कम उम्र में किसी रिश्तेदार या परिवार के सदस्य को कैंसर हो जाए।  

क्या हैं लक्षण
- सीने पर निप्पल्स के आस-पास की त्वचा का रंग बदल जाता है और त्वचा सख्त होने लगती है।
- सीने पर सूजन, निप्पल्स के आस-पास गठान बनने लगती है।
- निपल्लस से डिस्चार्ट शुरू हो सकता है।

कैसे पहचानें
खुद से जाँचें - प्राथमिक स्तर पर दो तरह से आप इसकी पहचान कर सकते हैं। सीने पर निपल्लस के पास दो उंगलियां रखें और इन्हें चारो तरफ गोल-गोल घुमाएं। इस दौरान अगर आपको इस भाग के आस-पास किसी गठान का एहसास होता है तो तुरंत चिकित्सक से मिलें।


प्रचलित तकनीक - ब्रेस्ट कैंसर का पता लगाने के लिए मैमोग्राम स्क्रीनिंग, अल्ट्रासाउंड, बायोप्सी और एस्ट्रोजेन व प्रोगेस्टेरोन जैसे परीक्षण प्रचलित हैं। प्राथमिक जांच के अलावा, अगर परिवार में किसी की भी कैंसर की मेडिकल हिस्ट्री हो तो डॉक्टर के परामर्श से इन परीक्षणों से आप इसकी पुष्टि कर सकते हैं।

सही समय पर इनकी पहचान होने से इस कैंसर का इलाज संभव है इसलिए इसके लक्षणों को पहचनने के बाद तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और इसका उपचार करवाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed