फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Mangalorean Tender Cashew Nut Curry recipe

मंगलोरियन डिश 'टेंडर कैश्यू नट करी' का उठाएं लुत्फ, जानें क्या है बनाने का तरीका

Sun, 25 Mar 2018 09:26 AM IST
‘हयात शेफ्स टेबल’ किताब से- प्रकाशकः ग्रेफ मीडिया
‘हयात शेफ्स टेबल’ किताब से- प्रकाशकः ग्रेफ मीडिया Updated Sun, 25 Mar 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
Mangalorean Tender Cashew Nut Curry recipe
Cashew Nut Curry
सामग्री 
विज्ञापन

पांच बड़ा चम्मच कटे हुए काजू, आधा कप रिफाइंड ऑयल, कटे हुए डेढ़ कप प्याज, बारीक कटा चार छोटा चम्मच लहसुन, कटे हुए अदरक साढ़े तीन छोटा चम्मच, डेढ़ कप बारीक कटी हरी मिर्च, तीन चौथाई कप क्यूब्स में कटे हुए पनीर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, साबुत धनिया दो बड़ा चम्मच, आवश्यकतानुसार लाल मिर्च पाउडर, आधा कप गर्म पानी और स्वादानुसार नमक। 
 

छौंक के लिए
100 ग्राम बटर, एक छोटा चम्मच साबुत जीरा, आधा छोटा चम्मच कसूरी मेथी (पानी में भिगोया हुआ), दो छोटा चम्मच धनिया और पुदीना पत्ता कटे हुए। गार्निशिंग के लिए अलग से कुछ काजू। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यों बनाएं
सबसे पहले करी तैयार करेंगे। कटे हुए काजू को दो घंटे के लिए पानी में भिगो दें।  इसके बाद इसे पानी से निकालकर अलग रख लें। एक कड़ाही में एक चौथाई कप तेल डालकर गर्म करें और कटे प्याज को डालकर मुलायम होने तक भूनें। अब इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च मिलाएं। तीन से पांच मिनट तक इसे चलाते हुए भूनें।

इसके बाद इसमें पनीर, हल्दी पाउडर, साबुत धनिया, पानी में भिगोए हुए काजू, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। सारी सामग्री को मध्यम आंच पर चलाते हुए भूनें। जब मसालों से तेल अलग होने लगे, तो गैस को ऑफ कर दें।

ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को थोड़े पानी के साथ पीस लें। फिर से एक पैन में एक चौथाई कप तेल गर्म करें और काजू वाले पेस्ट को इसमें मिलाएं। इसे फिर से 10-15 मिनट तक पकाएं। जब ग्रेवी गाढ़ी दिखने लगे, तो इसे चूल्हे से उतार लें।

छौंक लगाने के लिए एक अलग पैन में बटर गर्म करें। इसमें जीरा को मिलाएं और ब्राउन होने तक इसे भूनें। इस छौंक को ग्रेवी में डालें। साथ ही कसूरी मेथी और पुदीना-धनिया पत्ता भी मिलाएं। सर्व करने से पहले साबुत काजू को ग्रेवी में मिला लें। इसे गर्म ही सर्व करें।     
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed