फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   make vegetarian kheema with easy recipe

बनाइए स्वादिष्ट वेजिटेरियन कीमा, स्वाद के साथ प्रोटीन भी मिलेगा भरपूर

Fri, 19 Mar 2021 12:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 19 Mar 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
make vegetarian kheema with easy recipe
सोयाबीन

अगर आप वेजिटेरियन हैं और घर में कुछ नया बनाना चाहते हैं तो ट्राई करें वेजिटेरियन कीमा। जिसका स्वाद तो लाजवाब होगा ही साथ ही ये प्रोटीन से भरपूर भी रहेगा। क्योंकि इसे सोया चंक्स से बनाया जाता है। जो प्रोटीन का अच्छा खासा स्त्रोत होता है। तो चलिए जानें वेजिटेरियन कीमा बनाने की रेसिपी।  

विज्ञापन


सामग्री
एक कप सोया के छोटे दानें (सोया ग्रेन्यूल्स), आधा कप कटा हुआ गाजर, आधा कप कटी हुई बीन्स, आधा कप मटर, आधा कप अमेरिकन कॉर्न।

मसाले के लिए
आधा कप सभी तरह के मसालो का पेस्ट (प्याज, टमाटर, टमाटर प्यूरी), एक चम्मच अदरक- लहसुन पेस्ट, एक चम्मच कटी हरी मिर्च, आधा कप जीरा, आधा कप लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी,  आधा चम्मच कसूरी मेथी, आधा चम्मच बिरयानी मसाला, आधा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, दो चम्मच तेल, एक चम्मच देसी घी।
विज्ञापन


विधि

  • सोया ग्रेन्यूल्स को पानी मे डालकर 10 मिनट के लिए ढंक कर रख दें ।
  • सोया का पानी छानकर छने पानी को ग्रेवी के लिए रख दें ।
  • कुकर में तेल को गर्म करके उसमे जीरा, हरी मिर्च और अदरक लहसुन पेस्ट डालें ।
  • कुछ मिनट तक फ्राई करने के बाद उसमे सभी मसालों का पेस्ट डालें ।
  • पूरी तरह से फ्राई हो जाने के बाद उसमे कटी हुई सब्जियां, सोया ग्रेन्यूल्स और अमेरिकन कॉर्न डालें।
  • अच्छी तरह से मिक्स हो जाने पर थोड़ा पानी डालें , प्रेशर कुकर मे एक सीटी दें।
  • अब पांच मिनट के लिए उबालें।
  • कुकर ढक्कन निकालें और उसमें एक चम्मच देसी घी डाल कर आंच से हटाएं।
  • कटे हरे धनिया का गार्निश कर कुल्चे या रोटी के साथ परोसें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed