{"_id":"609a8dc08ebc3ed22714070f","slug":"make-sweet-dish-with-corn-flour-is-called-bombay-halwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्नफ्लोर से तैयार इस मिठाई का स्वाद होता है लाजवाब, जानें इसे बनाने की रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
कॉर्नफ्लोर से तैयार इस मिठाई का स्वाद होता है लाजवाब, जानें इसे बनाने की रेसिपी
Wed, 12 May 2021 10:05 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 12 May 2021 10:05 AM IST
विज्ञापन
karachi halwa
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिठाई बनाने के लिए ज्यादातर दूध और खोवे का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आप सोच रहें हैं कि कॉर्नफ्लोर से कौन सी मिठाई बनाई जाएगी। तो बता दें कि कराची हलवा या बॉम्बे हलवा के नाम से मशहूर इस मिठाई को कॉर्नफ्लोर से बनाया जाता है। जिसका स्वाद काफी सारे लोगों को पसंद आता है। इसके साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है। तो चलिए जानें कराची हलवे को बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन
कराची हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
कार्न फ्लोर- 1 कप
चीनी- 2 कप
काजू- आधा कप
पिस्ता- 1 बड़ा चम्मच
टाटरी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
छोटी इलाइची- 4-5 नग
घी- 1/2 कप
खाने वाला रंग- 2 चुटकी
कराची हलवा बनाने के लिए सबसे पहले कार्न फ्लोर में पानी डालकर अच्छी तरह से घोल लें। अब आप एक साइड काजू और पिस्ता को बारीक काट लें और इलाइची को छीलकर पीस लें।अब एक पैन में चीनी और तीन चार कप पानी डालकर गर्म होने दें। जब चीनी पूरी तरह घुल जाए तो चाश्नी में कार्न फ्लोर का घोल डालें। धीमी आंच पर इसे पकने दें। ध्यान रखें घोल को चलाते रहें। दस से पंद्रह मिनट बाद हलवा गाढ़ा और ट्रांस्पैरेंट हो जाएगा। हलवे में घी डालें और अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें टाटरी डालें। अब थोड़ा सा घी डालें। हलवे को चलाते रहे जब तक इसमें घी अच्छे से मिक्स न हो जाएं। एक कटोरी में एक चम्मच कलर का घोल बना लें और इसे हलवे में मिला दें। इसके साथ ही काजू और इलायची मिलाएं। हलवा तब तक चलाते रहे जब तक ये जमने जैसा न हो जाए। इसके बाद गैस बंद कर दें। अब एक ट्रे में घी लगाकर सतह को चिकना कर लें। हलवे को ट्रे में फैला लें। इसके ऊपर से कटे हुए पिस्ता डालें। कराची हलवा बनकर तैयार है। इसे आप अपने मनचाहे आकार में काट कर एयर टाइट डब्बे में रख लें। ये लगभग 15 दिन तक आराम से स्टोर की जा सकती है।
विज्ञापन