फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   make sweet dish at home sabudana fruit bowl custard

साबुदाने से तैयार करें ये खास मीठी डिश, बच्चों से लेकर बड़े तक करेंगे पसंद

Sun, 13 Jun 2021 12:56 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 13 Jun 2021 12:56 PM IST
सार

मीठा खाना पसंद है तो इस बार साबुदाने से बनीं फ्रूट कस्टर्ड बाउल ट्राई करें। बनाने में आसान और स्वादिष्ट इस डिजर्ट को घर का हर सदस्य पसंद करेगा।

विज्ञापन
make sweet dish at home sabudana fruit bowl custard
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मीठा खाने के शौकीन हैं तो हर दिन कुछ नया और टेस्टी खाने का दिल करता होगा। लेकिन मीठे के विकल्प बहुत कम हैं जो आसानी से बनकर तैयार हो जाएं। ज्यादातर मीठी डिश बनाने के लिए बहुत सारा समय, सामान और मेहनत चाहिए होती है। लेकिन अगर आप चाहें तो साबुदाने से तैयार इस खास डिश को जरूर ट्राई कर सकती हैं। खीर या सेंवई से अलग साबुदाने और फलों को मिलाकर तैयार ये कस्टर्ड बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आएगा। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें फ्रूट साबुदाना बाउल।  

विज्ञापन

साबुदाना फ्रूट बाउल बनाने की सामग्री

आधा कप साबुदाना, आधा कप नारियल का दूध, तीन बड़े चम्मच कंडेस्ड मिल्क, ड्राई फ्रूट कटे हुए, कटे हुए फल (जिसमें सेब, अनार, संतरा, अन्नास) या फिर अपने पसंद के फल शामिल ले सकते हैं। 

विज्ञापन
बनाने की विधि

साबुदाने को पानी में भिगो दें। इसके बाद इसे उबाल लें। साबुदाने को उबालने के बाद ठंडे पानी से धो दें। अब एक कड़ाही में कंडेंस्ड मिल्क और नारियल के दूध को डाल कर गरम कर लें। थोड़ी देर चलाने के बाद इसमें साबुदाना डाल कर एक से दो मिनट तक चला लें। जब ये मिक्सचर अच्छे से ठंडा हो जाए तो इसमें सर्व करते समय कटे हुए फल और ड्राई फ्रूट्स डाल दें। अब इसे कटोरियों में निकालकर सर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed