{"_id":"60aa519d7a09382759215fa4","slug":"make-samosa-at-home-with-vegetable-stuffing","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू नहीं अब मनपसंद सब्जियों को भरकर तैयार करें क्रिस्पी समोसे","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आलू नहीं अब मनपसंद सब्जियों को भरकर तैयार करें क्रिस्पी समोसे
Mon, 24 May 2021 09:41 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 24 May 2021 09:41 AM IST
सार
आलू की स्टफिंग वाले समोसे तो आपने कई बार खाए होंगे।
इस बार घर में मनपसंद सब्जियों को डालकर समोसे तैयार करें।
इनका स्वाद लाजवाब लगेगा।
विज्ञापन
samosa
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलू वाले समोसे तो आपने कई बार खाए होंगे। तो इस बार घर पर तैयार करें वेजिटेबल की स्टफिंग वाले वेजिटेबल स्टफ्ड समोसे। इसे बनाने के लिए बस अपनी मनपसंद सब्जियों को भरावन के लिए तैयार करिए और समोसे की शीट में भरकर तलें। तो चलिए जानें क्या है वेजिटेबल समोसे को बनाने की रेसिपी।
वेजिटेबल क्रिस्पी समोसा की सामग्री
दो कप मैदा, तीन चम्मच तेल, अजवाइन, आलू, हरी मटर. गाजर, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।
बनाने की विधि
एक बड़ा बर्तन लेकर इसमे मैदा, अजवाइन, नमक, नींबू का रस डालकर सख्त आटा गूंथ लें। एक पैन को तेल में गर्म करें और उसमें राई, हरी मिर्च, कटा हुआ प्याज डालें और प्याज को हल्का भूरा होने तक पकाएं। अब इस मिश्रण में नमक डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब आलू, मटर, गाजर और फूलगोभी सहित मैश की हुई उबली सब्जियां डालें। कुछ धनिया और चाट मसाला छिड़कें। मैदे के गूंथे हुए आटे की गोल पूरी बनाकर इसे दो हिस्सों में काट लें। अब आधे हिस्से के सिरों को चिपकाकर तिकोनी कोन बनाकर इसमे भरावन को भरकर चिपका लें। कढ़ाही में तेल गर्म करें और सुनहरा होने तक तलें। तैयार हैं गर्मागर्म समोसे।