{"_id":"60c0be7b6785483cc167d366","slug":"make-potato-with-new-twist-mughlai-aloo-recipe","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू की ऐसी सब्जी बनाकर खिलाएंगी तो स्वाद रह जाएगा याद, बार-बार होगी बनाने की मांग","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आलू की ऐसी सब्जी बनाकर खिलाएंगी तो स्वाद रह जाएगा याद, बार-बार होगी बनाने की मांग
Thu, 10 Jun 2021 09:51 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 10 Jun 2021 09:51 AM IST
सार
आलू की वहीं सब्जी बनाकर और खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार खाने के लिए कुछ नया ट्राई करें। मुगलई आलू की ये रेसिपी बिल्कुल कमाल है और घर के हर सदस्य को पसंद आएगी। इसे बनाने के लिए बहुत सारी सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती। बस दही और आलू के साथ ही सारे तरीके के गरम मसाले रसोई में मौजूद होने चाहिए।
विज्ञापन
आलू
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
रोज के खाने से अगर बोरियत हो गई हो तो कुछ नया ट्राई करने का मन होता है। लेकिन अगर आपको समझ में नहीं आ रहा कि क्या बनाएं तो एक बार इस तरह से आलू की सब्जी बनाकर तैयार करें। इसका स्वाद घर के हर सदस्य को पसंद आएगा और वो बार-बार इसे खाने की डिमांड करेंगे। तो चलिए जानें किस तरह से तैयार कर सकते हैं आलू की ये सब्जी।
आलू की सब्जी बनाने की सामग्री
10-12 छोटे साइज के आलू, दो छोटा प्याज, तीन चौथाई कप दही, एक चम्मच धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, दो चम्मच फ्रेश क्रीम, चीनी, तीन चम्मच घी, स्वादानुसार नमक, दो से तीन लौंग, तीन चम्मच पोस्ता का दाना, आधा चम्मच अदरक का पेस्ट, दो इलायची, दो हरी मिर्च
आलू की सब्जी बनाने की विधि
छोटे साइज के सारे आलूओं को छीलकर धो लें और पानी में डालकर रख दें। दस मिनट के बाद सारे आलूओं में कांटे की मदद से छेद कर लें। फिर कुछ देर तक वैसे ही पानी में रखा रहने दे। पानी से आलूओं को निकालकर दही और नमक डालकर सेट होने के लिए रख दें। एक पैन में घी गर्म करें और प्याज को भूनें। प्याज जब हल्का सुनहरा होने लगे तो पोस्ता के दाने का पिसा हुआ पेस्ट डालकर चलाएं। जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, नमक समेत सभी मसाले डालकर दो मिनट तक चलाएं। फिर आलू डालकर कुछ देर भूनें और पानी डालकर सब्जी को पकाएं। जब आलू पक जाएं तो इसमे क्रीम और हरा धनिया डालकर सर्व करें।