फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   macho desire can cause cancer in teens

'माचो' दिखने की चाहत किशोरों को दे सकती है यह रोग

Fri, 18 Apr 2014 07:41 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 18 Apr 2014 07:41 AM IST
विज्ञापन
macho desire can cause cancer in teens

सलमान खान या ऋतिक रोशन जैसा दिखने की चाहत किशोरों की सेहत के लिए गंभीर खतरे का इशारा हो सकती है।

विज्ञापन


हाल में हुए शोध की मानें तो किशोरावस्था के दौरान जो लड़के माचो दिखने की अधिक चाहत रखते हैं या जो लड़कियां अधिक खूबसूरत दिखने की चाहत रखती हैं उन्हें कैंसर का रिस्क अधिक रहता है।

पढ़ें - पुरुषों की सेहत के लिए बड़ा खतरा है यह कैंसर
विज्ञापन


हॉवर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में माना है कि कई बार किशोरावस्था में पुरुष की तरह दिखने के लिए लड़के सिगरेट पीने जैसे ऐब की चपेट में आ जाते हैं जबकि लड़कियां खूबसूरती बढ़ाने के लिए कसरत की जगह अधिक डाइटिंग और सनबेड का सहारा लेती हैं जो सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ता एंड्रिया रॉबर्ट ने अपने शोध में बताया, ''हमने अपने अध्ययन में पाया कि माचो या गर्ली लुक की चाहत किशोरावस्था में सबसे अधिक आकर्षित करती है। उनका यह व्यवहार सेहत से जुड़े कई खतरों के लिए आमंत्रण हो सकता है।''

शोध के दौरान 9,335 किशोरों के व्यवहार और सेहत से जुड़े आंकड़े इकट्ठा किए गए हैं।

यह शोध जर्नल ऑफ एडोलसेंट हेल्थ में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed