सर्दियों में मुंह का स्वाद बढ़ा देगा नींबू के छिलके से बना ये खट्टा मिठ्ठा चटपटा अचार
सर्दियों में खाने के स्वाद को और बढ़ाने के लिए आप घर पर ही बड़ी आसानी से बना सकते हैं नींबू के छिलकों से बना चटपटा अचार।नींबू विटामिन सी से भरपूर होने के साथ पाचन शक्ति के लिए भी काफी अच्छे होते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है ये अचार।
सामग्री
निचोड़े हुए नींबू- 1 किलोग्राम
नींबू- 8
नमक- 6 चम्मच या स्वादानुसार
हल्दी पाउडर- 2 चम्मच
सरसों का तेल- ½ कप
हींग- 1 चुटकी
अजवायन- 1 छोटा चम्मच
कलौंजी- 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला- 2 छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर- 3 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-2 चम्मच
काला नमक- 4 चम्मच
चीनी पाउडर- 1 कप
सौंफ पाउडर- 1 चम्मच
नींबू के अचार बनाने की विधि
घर पर नींबू के छिलके का अचार बनाने के लिए आप सबसे पहले नींबू के पतले-पतले टुकड़े करके उसके बीज निकालकर फेंक दें।नींबू का रस निचोड़ने के बाद आप इस कटे हुए छिलकों में हल्दी पाउडर, नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।इस अचार को इंस्टेंट तैयार करने के लिए आप एक बर्तन में 2- 3 कप पानी डालकर गरम होने के लिए गैस पर रख दें और पानी में उबाल आने दें।
अब एक प्लेट से इस बर्तन को ढक कर रख दें इससे पानी जल्दी उबल जाएगा अब आप इसमें नमक-हल्दी मिले छिलकों को थाली में डाल दें।पानी में उबाल आते ही छिलकों वाली थाली को बर्तन के ऊपर रख दें और इसे ढककर आधे घंटे आंच पर पकने दें। ध्यान रहे कि गैस धीमी ही हो। बाद में नींबू के छिलकों को चमचे से चलाकर एक छिलके को हाथ से दबाकर देखिए, ये नरम हो गए हैं। गैस बंद कर दीजिए और थाली को उतारकर जाली स्टेन्ड पर रख दे।
अब आपने जो 8 नींबू अलग रखे हैं आप उनमें से 4 नींबू का रस निकालकर अचार में मिक्स कर लें। लेकिन इससे पहले नींबू के छिलकों को जिन्हें आपने पकाया है उन्हें दो अलग-अलग बर्तन में निकाल लें।दूसरे हिस्से में अचार में पाउडर चीनी और सौंफ पाउडर डाल दें खट्टा मीठा नींबू का अचार तैयार हो जाएगा।। इनको अच्छे से मिक्स कर लें।