फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   lifestyle mistake that make you deaf

आपसे जुड़ा यह खतरा दे सकता है बहरापन

Sat, 04 Jan 2014 11:20 AM IST
Updated Sat, 04 Jan 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
lifestyle mistake that make you deaf

क्या आधुनिक जीवन हमारी सुनने की ताक़त छीन रहा है? इसका जवाब तलाशने के लिए ब्रिटेन के शोधकर्ता एक व्यापक अध्ययन शुरू करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


अपने अध्ययन के दौरान वे लोगों से उनके सुनने की क्षमता की ऑनलाइन जांच करने के लिए कहेंगे।

एक आंकलन के अनुसार ब्रिटेन में छह में से एक वयस्क में सुनने की क्षमता कम पाई गई है।

मगर यह पता नहीं चला है कि इसके पीछे पर्यावरण से जुड़े कौन से कारक जैसे कि एम्प्लीफाइड म्यूज़िक सुनना जिम्मेदार हैं?

पियानो और ग्रामोफ़ोन
मेडिकल रिसर्च काउंसिल चाहती है कि इस सवाल का जवाब देने के लिए युवा और बुज़ुर्ग आगे आएं।

इनकी मदद से शोरगुल के बीच आवाज़ सुनने की हर वॉलंटियर की क्षमता का पता लगाया जाएगा।

कहा जाता है कि इंसान अगर ज्यादा समय तक ऊंचा संगीत सुने, तो बहरा भी हो सकता है।

वैज्ञानिक यह देखना चाहते हैं कि प्रतिभागियों के सुनने की पुरानी आदत और सुनने की मौजूदा ताक़त के बीच क्या कोई संबंध है। अगर हां, तो यह संबंध कैसा है?

पिछले 100 सालों में इलेक्ट्रॉनिक एम्प्लीफ़िकेशन में काफ़ी बदलाव आए हैं। इसने हमारे सुनने के तरीकों पर भी काफ़ी असर डाला है।

पोर्टेबल एमपी-3 प्लेयर ने परिवार में ज़माने से चलाए जा रहे पियानो और ग्रामोफ़ोन की जगह ले ली है।

ईयरफ़ोन भी नुकसानदेह
डिस्को और क्लब में अब लोग बेहद तेज़ संगीत सुनने के आदी होते जा रहे हैं। विशेषज्ञों को पता है कि संगीत का ऊंचा सुर सुनने की क्षमता पर असर पड़ता है।

आजकल लोग संगीत सुनने के लिए इयरफोन का नियमित इस्तेमाल करने लगे हैं। इयरफोन पर संगीत तो धीमा होता है, मगर लगातार सुनने की आदत चिंताजनक है।

आजकल लोग तेज़ संगीत सुनने के आदी होते जा रहे हैं।

हियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के डॉ. माइकल अकेरोड इस प्रोजेक्ट के मुख्य संचालक हैं।

उन्होंने बताया, "संगीत और सुनने की क्षमता से जुड़ा अध्ययन ज्यादातर उन संगीतकारों पर केंद्रित रहा, जो रोज़ ऊंचा संगीत सुनने को मजबूर होते हैं। मगर ऊंचे संगीत का आम लोगों पर क्या असर होता है, इसके बारे में अभी ज़्यादा पता नहीं है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या दोनों के बीच कोई संबंध है?"
विज्ञापन


बहरे या कम सुनने वालों के लिए काम करने वालों की संस्था 'एक्शन ऑन हियरिंग लॉस' के पॉल ब्रेक्केल ने कहा, "सुनने की क्षमता में हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती। आम धारणा के विपरीत कम सुनाई देना केवल बूढ़ों के लिए ही चिंता का विषय नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ताजा आंकलन के अनुसार 10 करोड़ लोगों में किसी न किसी रूप में कम सुनने की बीमारी पाई गई है। साल 2031 तक यह आंकड़ा 14।5 करोड़ तक पहुंचने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed