फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   laser treatment that kill breast cancer in 15 minutes

सिर्फ 15 मिनट में मिल सकता है ब्रेस्ट कैंसर से छुटकारा!

Wed, 02 Oct 2013 08:12 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 02 Oct 2013 08:12 AM IST
विज्ञापन
laser treatment that kill breast cancer in 15 minutes

ब्रेस्ट कैंसर अब महिलाओं के लिए बड़ा खतरा नहीं होगा क्योंकि इसका इलाज अब महज 15 मिनट में संभव है। डॉक्टरों ने बिना मास्टोकॉमी के ब्रेस्ट कैंसर का इलाज लेजर तकनीक से करने पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन


अगर यह तकनीक पूरी तरह सफल होती है तो इसमें कैंसर के इलाज के दौरान होने वाले किसी साइड एफेक्ट का रिस्क नहीं होगा और समय भी कम लगेगा।

ब्रेस्ट में गांठ का मतलब ब्रेस्ट कैंसर ही नहीं, ये भी हैं खतरे
विज्ञापन


डेली मेल में प्रकाशित खबर के अनुसार ब्रेस्ट ब्रिटेन में कैंसर की मरीज फियोना फिशर के इलाज के दौरान डॉक्टरों ने इस तकनीक की मदद ली है। फियोना समेत चार मरीजों पर पहली बार डॉक्टरों ने इस तकनीक का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में फियोना ने डेली मेल को बताया, ''यह पूरी प्रक्रिया कैंसर की जांट यानी बायोप्सी की प्रक्रिया से भी सरल और कम समय लेने वाली थी।''

लेजर किरणों से कैंसर के उपचार की यह थेरेपी फोटोडायनमिक थेरेपी है जिसे 25 साल पहले खोजा जा चुका है और कुछ विशेष प्रकार के कैंसर के उपचार में इसका इस्तेमाल हो रहा है। लेकिन यह मामला अब तक का पहला सफल मामला है।

इस प्रक्रिया के दौरान मरीज को 48 घंटों तक अंधेरे कमरे में रखा गया और कैंसर की कोशिकाओं को लेजर किरण की मदद से नष्ट किया गया। रॉयल फ्री अस्पताल के ब्रेस्ट सर्जन प्रो। मोहम्मद केश्तगर के अनुसार, ''इस तकनीकी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सेहतमंद कोशिकाओं को कोई नुकसान नहीं होगा।''

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed