फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लू से बचाने के अलावा खून भी साफ करता है बेल का जूस

Thu, 11 May 2017 04:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Thu, 11 May 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
Know these Surprising Benefits of Wood Apple or Bael Fruit
बेल का शर्बत
आयुर्वेद में बेल के कई फायदें बताए गए हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों को सिर्फ यही पता होता है कि इस फल का इस्तेमाल सिर्फ लू भगाने के लिए किया जाता है। जबकि इसका इस्तेमाल सेहत बनाने से लेकर अपने सौंदर्य निखारने तक के लिए किया जा सकता है।


इतना ही नहीं इसे दवाइयां बनाने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है। बेल में प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन, थायमीन, राइबोफ्लेविन और विटामिन सी भरपूर मात्रा होती है।

आइये जानते हैं स्‍वास्‍थ्‍य पर बेल का शर्बत पीने से होने वाले कुछ फायदों के बारे में
Know these Surprising Benefits of Wood Apple or Bael Fruit
कब्ज
बेल में काफी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। बेल का जूस पीने से गैस, कब्ज और अपच की समस्या में आराम मिलता है।
Know these Surprising Benefits of Wood Apple or Bael Fruit
डायरिया
बेल का रस दस्त और डायरिया से परेशान व्यक्ति के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लोग इसे गुड़ या चीनी के साथ मिलाकर भी पीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know these Surprising Benefits of Wood Apple or Bael Fruit
मुंह के छाले
बेल के रस को शहद के साथ मिलाकर पीने से एसिडिटी में राहत मिलती है। अगर आप मुंह के छालों से परेशान हैं तो बेल का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा।गर्मियों के लिहाज से ये पेय बेहतरीन माना गया है। ये हमें लू से बचाने के अलावा शरीर को अंदर से ठंडक देने का काम भी करता है।
विज्ञापन
Know these Surprising Benefits of Wood Apple or Bael Fruit
बेल का जूस खून साफ करता है
आयुर्वेद में माना जाता है कि अगर गुनगुने पानी में बेल का रस बनाएं और उसमें थोड़ा सा शहद डालकर रोज पीने से खून साफ हो जाता है। 

नोट- अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तो इन उपायों को करने के साथ-साथ डॉक्टर की सलाह भी अवश्य लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed