फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईद पर हर आम और खास की पहली पसंद होती हैं ये डिशेज

Mon, 26 Jun 2017 11:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Mon, 26 Jun 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
Know about these world famous delicious dishes prepared on Eid ul Fitr
ईद

त्यौहार चाहे कोई भी हो उसमें जान भरती हैं उस दिन बनने वाले कुछ खास डिशेज। ईद के मौके पर आइए जानते हैं आखिर वो कौन-कौन से व्यंजन हैं जो देश में ही नहीं विदेशों में भी खासे पसंद और बनाएं जाते हैं।



आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानें ईद के मौके पर बनाएं जाने वाले उन सभी खास पकवानों के बारे में । 

Know about these world famous delicious dishes prepared on Eid ul Fitr
शीर-खुरमा
शीर-खुरमा


सबसे पहले सिवइयों को एक कड़ाही में घी डालकर भूरा होने कर भूनें। सिवइयों के भूरा होने पर इसमें 1/4 कप चीनी डालकर फ्राई करें। इसमें धीरे-धीरे दूध मिलाकर गाढ़ा होने तक चलाएं। जब दूध
गाढ़ा हो जाएं तो इसमें काजू, बदाम और पिस्ता मिला लें। जब कढ़ाई का दूध 1/3 रह जाए तो उसमें गुलाब जल मिला लें। सिवइयों के पकने पर इसमें केसर और इलायची पाउडर डालकर गर्मा गर्म
सर्व करें। 

Know about these world famous delicious dishes prepared on Eid ul Fitr
मटन-कीमा सीख कबाब  
मटन-कीमा सीख कबाब  

मटन कीमा में अदरक, प्याज, हरा धनिया, एक छोटे चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पेस्ट, थोड़ा-सा नमक, गरम मसाला, कसूरी मैथी मिलाकर आधे घंटे के लिए रखें। चिकन कीमा में चीज, क्रीम, हरी मिर्च, एक छोटे चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, इलायची जावित्री पावडर, काली मिर्च पावडर मिलाकर आधे घंटे के लिए रखें। 

चिकन तथा मटन कीमा की अलग-अलग छोटी-छोटी गोलियां बनाकर रखें। पहले मटन कीमा की गोली को एक सींख में लंबा लपेट दें फिर इसके ऊपर चिकन कीमा को लपेट दें। इन्हें कबाबों की तरह रोल करके अच्छी तरह से 5-6 मिनट तक तंदूर में भूनें। बाहर निकालकर थोड़ी देर नमी सुखाएँ फिर मक्खन लगाकर दोबारा भूनें। छोटे टुकड़ों में काटकर परोसें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Know about these world famous delicious dishes prepared on Eid ul Fitr
हैदराबादी बिरयानी
हैदराबादी बिरयानी

मेरिनेट करने के लिये-

3/4 कप दही 8-10 हरी मिर्च (बीच से कटी) 1 1/2 चम्‍मच अदरक लहसुन पेस्‍ट 1 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर 1/4 चम्‍मच हल्‍दी पाउडर 3/4 चम्‍मच गरम मसाला पाउडर 1/2 कप कटी हरी धनिया 3/4 कप पुदीने की पत्‍ती 2 चम्‍मच नींबू का रस नमक स्‍वादअनुसार 

विधि
चिकन को 4-5 घंटे के लिये मसाला लगा कर मैरीनेट कर दें और किनारे रख दें। उतनी देर में एक पैन में एक चम्‍मच तेल डाल कर गरम करें, फिर उसमें कटे हुए प्‍याज डाल कर भून लें। 
एक कटोरी में दूध और केसर भिगो लें। फिर एक भारी तले वाला कुकर लें और उसमें तेल डाल कर मेरिनेट किये हुए चिकन पीस फ्राई कर लें। इसके बाद उसी कुकर में एक लेयर चावल और घी की डालें। फिर भुने हुए प्‍याज, कटी हरी धनिया और केसर वाला दूध डाल कर ढक्‍कन लगा कर 25-30 मिनट के पका लें। 

 नोट- बढियां टेस्‍ट के लिये बिरयानी को किसी मिट्टी की हांडी में पकाएं और उसे ढंकने के लिये आटे का लेप लगा कर ढक्‍कन को ढांके।
 
विज्ञापन
Know about these world famous delicious dishes prepared on Eid ul Fitr
मटन रोगन जोश
मटन रोगन जोश

धनिया, जीरा, खसखस, बादाम, बड़ी इलायची, काली मिर्च, लौंग,जावित्री व नारियल को तवे पर इकट्ठा करके सेंकिए और साबुत लाल मिर्च, अदरक, लहसुन और जायफल के साथ मिलाइए। इस मिश्रण में थोड़ा सा मिर्च का पानी समय-समय पर डालते हुए इकट्ठा पीसकर पेस्ट बनाइए।

तेल को कुकर में लगभग 2 मिनट तक गरम करें। तेज पत्ते दालचीनी और छोटी इलायची डालकर कुछ पल चलाइए। प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक तलिए। पिसा हुआ पेस्ट, टमाटर, हल्दी और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह चलाइए। एक बड़ा चम्मच दही डालिए और दही एक साथ मिलने तक भूनिए। फिर एक-एक चम्मच करके बाकी दही डालिए और तेल अलग दिखाई देने तक भूनें। गोश्त और नमक डालकर गोश्त थोड़ा लाल होने तक भूनें और पानी डालकर हिलाएँ। कुकर में डालकर 10 मिनट तक पकाएँ और गरमा-गरम परोसें।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed