फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   know about how to cook lentils of Green peas

रेसिपी: सेहत के साथ रखें स्वाद का भी ख्याल, ऐसे बनाएं हरी मटर की दाल

Sun, 04 Feb 2018 10:21 AM IST
रुपायन, अमर उजाला
रुपायन, अमर उजाला Updated Sun, 04 Feb 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
know about how to cook lentils of Green peas
फाइल फोटो
जानिए हरी मटर की दाल कैसे बनाएं
विज्ञापन


सामग्री
मटर के दाने    एक कप
टमाटर    2 (100 ग्राम)
घी    एक छोटी चम्मच
हरी मिर्च    दो साबुत,  एक लंबाई में कटी हुई
हरा धनिया    2-3 बड़ा चम्मच  (बारीक कटा हुआ)
अदरक का पेस्ट    ¾ छोटी चम्मच
हींग    ½ चुटकी
जीरा    ½ छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर    ¼ छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर    ¼ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर    1 छोटी चम्मच
गरम मसाला    ¼ छोटी चम्मच
नमक    ¾ छोटी चम्मच
    या स्वादानुसार
तेल    एक से दो बड़ा चम्मच 
 

बनाने का तरीका

know about how to cook lentils of Green peas
e - फोटो : getty images
साबुत हरी मिर्च और टमाटर को बारीक पीस लें। इसके बाद थोड़े से मटर के दाने साबुत बचाकर रखें, बाकी मटर को दरदरा पीस लें। कुकर गैस पर गर्म होने रख दीजिए। इसमें तेल डालें और गर्म करें। तेल गर्म होने पर कुकर में जीरा डालें। जीरा के बाद, इसमें हींग, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालें और मसालों को धीमी आंच पर हल्का सा भून लीजिए।

मसाले भूनने के बाद इसमें बारीक पिसे टमाटर-हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट मिलाएं। साथ ही आधा लाल मिर्च पाउडर डाल दें।  मसाले को तब तक भूनिए, जब तक कि इसके ऊपर तेल न तैरने लगे। भुने मसाले में पिसी हुई मटर डालें और एक मिनट मसालों के साथ में भून लें। इसमें एक कप पानी और नमक डालकर मिक्स करें।

एक सीटी आने तक मटर की दाल को पकने दें। इसके बाद दाल में गरम मसाला और थोड़ा-सा हरा धनिया मिलाएं। दाल को एक प्याले में पलट लें। हरी मटर की दाल को ऐसे भी सर्व कर सकती हैं, लेकिन इसे अधिक मसालेदार बनाने के लिए ऊपर से तड़का भी लगा सकती हैं।

तड़का लगाने के लिए, तड़का पैन गरम कीजिए। गर्म पैन में एक छोटी चम्मच घी डालें। घी गर्म होते ही इसमें बचा हुआ जीरा और लंबाई में कटी हुई मिर्च डालकर जरा-सा भून लीजिए। गैस बंद करके तड़के में बचाया हुआ लाल मिर्च पाउडर भी डाल दें। दाल के ऊपर इस तड़के को डालकर मिक्स कर दें।

ऊपर से हरा धनिया डालकर दाल को गार्निश कर लें। स्वाद में बेमिसाल और अनोखे किस्म की हरी मटर की दाल तैयार है। इस मसालेदार दाल को रोटी, पूरी, परांठे, नान और चावल के साथ में सर्व कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed