{"_id":"5adb06824f1c1b390a8b5c8f","slug":"kathal-ka-kofta-reciepe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंह में पानी ला देगा कटहल का कोफ्ता, बनाने का तरीका यहां जान लें","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
मुंह में पानी ला देगा कटहल का कोफ्ता, बनाने का तरीका यहां जान लें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
kathal ka kofta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटहल की सब्जी तो बहुत खाई होगी पर क्या कभी कटहल के कोफ्ते ट्राई किए हैं। नहीं न, लौकी के कोफ्ते तो बहुत बार खाएं होंगे आज हम आपको कटहल के कोफ्ते की रेसिपी बताने जा रहे हैं।आइए जानते हैं कटहल का कोफ्ता बनाने का आसान तरीका...
विज्ञापन
सामग्री
कोफ्ते के लिए
कटहल- 500 ग्राम (उबला हुआ)
प्याज- दो (बारीक कटे हुए)
हरी मिर्च- चार (बारीक कटी हुई)
अदरक लहसुन का पेस्ट- एक चम्मच
बेसन- दो बड़े चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- एक कप
ग्रेवी के लिए
अदरक- छोटा टुकड़ा
लहसुन- 4-5 कलियां
टमाटर- चार
हरी मिर्च- दो
जीरा- आधा छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- एक चौथाई छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- एक छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- एक छोटा चम्मच
गरम मसाला- एक चौथाई छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- दो चम्मच
कोफ्ते के लिए
कटहल- 500 ग्राम (उबला हुआ)
प्याज- दो (बारीक कटे हुए)
हरी मिर्च- चार (बारीक कटी हुई)
अदरक लहसुन का पेस्ट- एक चम्मच
बेसन- दो बड़े चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- एक कप
ग्रेवी के लिए
अदरक- छोटा टुकड़ा
लहसुन- 4-5 कलियां
टमाटर- चार
हरी मिर्च- दो
जीरा- आधा छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- एक चौथाई छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- एक छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- एक छोटा चम्मच
गरम मसाला- एक चौथाई छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- दो चम्मच
विज्ञापन
विज्ञापन
बनाने की विधि
कटहल का कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले कोफ्ते बनाने होंगे। इसके लिए सबसे पहले कटहल के सारे बीज निकाल लें। बीज निकालने के बाद इसे चम्मच से अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद एक बड़े बर्तन में कटहल, प्याज, मिर्च, बेसन, अदरक-लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर पेस्ट तैयार कर लें। अब तैयार पेस्ट से छोटे-छोटे कोफ्ते बनाकर तेल गर्म करके सुनहरा होने तक तल लें। कोफ्तों को तलकर अलग प्लेग में रख लें।
अब हम ग्रेवी तैयार करेंगे। ग्रेवी के लिए टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को पीस लें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें जीरा भूनें। इसके बाद इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर कुछ देर तक पकने दें। थोड़ी देर बाद हल्दी, गरम मसाला, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें और 3-4 मिनट तक अच्छे से मसाला भूनें।
जब मसाला अच्छे से भुन जाए तो उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें और जब एक उबाल आने पर इसमें कोफ्ते डाल दें। इसके बाद इसे 2-3 मिनट तक ढककर पका लें। अब इसे धनिये की पत्ती से सजां लें। तैयार है आपका कटहल का कोफ्ता।