फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Karwa Chauth 2024 Quick Paneer Recipe For Dinner On Karwa Chauth

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर रात के खाने में बनाएं पनीर की ये डिश, झटपट हो जाएगी तैयार

Sun, 20 Oct 2024 03:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 20 Oct 2024 03:23 PM IST
सार

बिना प्याज-लहसुन के बनने वाली ये पनीर रेसिपी आप बहुत ही आसानी और कम समय में बना सकती हैं।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 Quick Paneer Recipe For Dinner On Karwa Chauth
kadai paneer - फोटो : instagram

विस्तार

Karwa Chauth 2024 Quick Paneer Recipe For Dinner: अगर आप करवा चौथ का व्रत रख रही हैं और उपवास के पारण के बाद कुछ अच्छा और टेस्टी खाना चाहती हैं तो बहुत सारे व्यंजन और पकवान के शामिल हैं। हालांकि उपवास के दौरान अधिक थकान के बीच आसानी से लजीज व्यंजन बनाना चाहती हैं, तो यहां एक ऐसी रेसिपी दी जा रही हैं, जो झटपट तैयार हो जाएगी। खास बात तो ये है कि ये रेसिपी बिना प्याज और लहसुन के भी बहुत टेस्टी लगेगी। बिना प्याज-लहसुन के बनने वाली ये पनीर रेसिपी आप बहुत ही आसानी और कम समय में बना सकती हैं। बात करें स्वाद की तो इसे अगर आपने अपने घरवालों को बना कर खिला दिया तो हर कोई प्याज-लहसुन वाली पनीर भूलकर आपसे बस बार-बार यही बनाने की डिमांड करेगा।  

विज्ञापन

 
पनीर की सब्जी बनाने के लिए सामग्री  

250 ग्राम पनीर
3-4 लाल टमाटर
1 चम्मच अदरक मिर्च पेस्ट
1/2 चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच जीरा
2-3 इलायची
1 बड़ी इलायची
1/2 चम्मच गरम मसाला
1-2 तेजपत्ता
1 चम्मच खरबूजे के दाने
1 चम्मच कस्तूरी मेथी
1 चुटकी हींग
8-10 काजू
4-5 चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार

पनीर बनाने की विधि
 

  • पनीर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पनीर के छोटे-छोटे लगभग 1-2 इंच के टुकड़े कर लें। खरबूजे के बीज और काजू को गरम पानी में लगभग 30 मिनेट भिगो कर रख दें।
  • विज्ञापन
  • इसके बाद काजू और खरबूजे के दानों को निकाल कर मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद टमाटर को भी पीस लें।
  • कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। गरम होने पर इसमें खड़े मसाले डालें। इसके बाद टमाटर डाल कर इसको पकने दें।
  • जब टमाटर तेल छोड़ दे तो इसमें अदरक मिर्ची का पेस्ट डाल दें। इसके बाद इसमें खरबूजे और काजू का पेस्ट डाल दें और इसको तब तक पकाना है जब तक ये पेस्ट तेल ना छोड़ दे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जब ये अच्छे से भुन जाए तो इसमें हल्दी, गरम मसाला और स्वाद अनुसार नमक डाल दें।
  • इसमें 2 कप पानी डाल कर इसमें पनीर भी डाल दें और 10 मिनट तक इसको पकने दें। अब आपकी बिना प्याज लहसुन की शाही पनीर बनकर तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed