फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Jalmudi : is the king of snack foods

झालमुड़ी: यूं ही नहीं कहते स्नैक्स फूड का राजा

Sat, 09 Jul 2016 02:47 PM IST
जस्टिन रोलॉट/ बीबीसी
जस्टिन रोलॉट/ बीबीसी Updated Sat, 09 Jul 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
Jalmudi :  is the king of snack foods
झालमुड़ी - फोटो : BBC

झालमुड़ी कोलकाता में फुटपाथ पर बिकने वाले स्नैक्स का राजा है। माना जाता है कि इसे अमीर और गरीब दोनों ही बड़े चाव से खाते हैं। इसके कारण भी हैं। इनके स्टॉल कटोरों और अन्य बर्तनों से लदे होते हैं जिनमें चटपटे मसाले रखे होते हैं और ठीक बीचों-बीच एक बड़ा सा स्टील का कटोरा रखा होता है, जिसमें झालमुड़ी बनाई जाती है।

विज्ञापन


कुछ भी हो जाए, भारतवासी खाना नहीं छोड़ेंगे ! झाल का मतलब है मसालेदार और मुड़ी का मतलब है चावल के भुने दाने, लेकिन इस स्नैक्स में केवल कुरकुरे चावल ही नहीं होते बल्कि इसमें मिर्च पॉउडर भी छिड़काव होता है।
विज्ञापन


4,000 साल पुराना खट्टा-मीठा बैंगन जैसा कि सभी स्ट्रीट फूड के बारे में होता है, झालमुड़ी बनाने का असली स्वाद बनाने वाले की कला पर निर्भर करता है। कुछ मुठ्ठी मुड़ी में कुछ मूंगफली, दाल के दाने और मक्के (कॉर्नफ्लेक्स) भी पड़ते हैं। कभी-कभी इसमें सेव भी डाली जाती है। समोसे की भारत पहुंचने की दास्तां इसके बाद इसमें टमाटर, खीरा, मिर्च, धनिया, नारियल और प्याज के टुकड़े मिलाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आलू के टुकड़े डाले जाते है

Jalmudi :  is the king of snack foods
झालमुड़ी - फोटो : BBC

इसके ऊपर उबले हुए आलू के टुकड़े डाले जाते है। जिन्होंने झालमुड़ी कभी नहीं चखी है वे सोचेंगे कि शायद इसे बनाने में कोई गड़बड़ी है, लेकिन इस पर तुरंत फैसला देने की जरुरत नही है? चीन का असर दक्षिण भारतीय डोसे तक !

अब इस स्नैक्स के दूसरे हिस्से की बारी आती है यानी झाल की, जो कि मसालों का पेस्ट होता है। इसमें मिर्च जरूर होती है, लेकिन इससे ज्यादा मिर्च मुड़ी में होगी। इसमें नमक और गरम मसाला तो होता ही है। गरम मसाले में जीरा, इलायची, जायफल, जावित्री, लौंग, काली मिर्च और तेजपत्ता मिला होता है।

कुछ झालमुड़ी वाले खट्टापन पैदा करने के लिए मसालों में अमचूर भी डालते हैं।कच्चे आम को सूखाकर अमचूर का पाउडर तैयार किया जाता है। अम्मा कैंटीन सस्ते में भरपेट खाना एक चम्मच अमचूर को कटोरे में डाला कर उस पर नींबू निचोड़ा जाता है और सरसों का तेल डाला जाता है। इन सभी को अब अच्छी तरह मिला लिया जाता है। 

एक बढ़िया स्ट्रीट फूड को बनाने की कला

Jalmudi :  is the king of snack foods
झालमुड़ी - फोटो : BBC

एक बढ़िया स्ट्रीट फूड को बनाने की कला थोड़ी थोड़ा नाटकीय होना चाहिए, इसलिए किसी भी झालमुड़ी वाले के लिए यह एक मौके की तरह होता है और वह इसका थोड़ा प्रदर्शन भी करता है। दिव्य अनुभूति वाले छोले-भटूरे! हर चीज अच्छी तरह से मिक्स हो इसके लिए बनाने वाला कटोरे को कई बार उछालता है।

अंत में इसे रद्दी अखबारों से बने कोन के आकार के पैकेट में डालकर इसे हिलाया जाता है। अब ये खाने के लिए बिल्कुल तैयार होता है। और अब वो पल आता है जब आपको पता चलेगा कि क्यों इसके गुणों के लिए इतनी तारीफ की जाती है।

कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजधानी है और बंगाली भारतीय परम्पराओं के सबसे अहम पहलू बहस मुहाबिसों के लिए प्रसिद्ध हैं। नोबल पुरस्कार विजेता भारतीय अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन की सबसे चर्चित किताबों में अपने देशवासियों के विवाद करने वाले व्यवहार की तारीफ है गई है और इसे 'वाद विवाद करने वाले भारतीय' कहा गया है।

अधिक तू-तू मैं-मैं वाला पल होता है

Jalmudi :  is the king of snack foods
झालमुड़ी - फोटो : BBC

यहां तक कि अगर कुछ लोग झालमुड़ी के एक पैकेट को साझा कर रहे हैं तो यह बंगालियों का सबसे अधिक तू-तू मैं-मैं वाला पल होता है और आपको एक बिल्कुल गैर भारतीय अनुभव प्राप्त होगा- यानी खामोशी।

ऐसा इसलिए क्योंकि वो इस दौरान मसालेदार और कुरकुरी चीज को जल्द जल्द से चबाकर खत्म कर रहे होते हैं। यह झालमुड़ी इतनी स्वादिष्ट होती है कि इस बारे में सभी बंगालियों की राय एक सी ही होगी।

शहर के मशहूर पार्क मैदान में खड़े ढ़ेरों झालमुड़ी स्टाल में से किसी से एक पैकेट खरीदिए और खाते हुए अन्य ग्राहकों को देखिए। आप देखेंगे कि सूटे-बूट पहने वाले बिजनेसमैन भी गरीब से गरीब ग्राहकों की लाइन में खड़े होते हैं। वाकई जब स्वाद की बात हो तो झालमुड़ी सबको बराबर बना देता है!

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed