{"_id":"5ec4088357ab3d263e207c3a","slug":"immunity-increasing-diet-plan-for-summer-food-to-eat-this-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गर्मियों में इन चीजों को करें अपनी डाइट में शामिल, कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है इनका सेवन","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गर्मियों में इन चीजों को करें अपनी डाइट में शामिल, कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है इनका सेवन
Wed, 20 May 2020 08:31 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 20 May 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इससे बचने का सबसे अच्छा उपाय है इम्यूनिटी को बढ़ाया जाए। अभी तक ये बात सामने आई है कि जिन लोगों की इम्यूनिटी बेहतर है उन पर इस वायरस का संक्रमण आसानी से नहीं हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है।
दही का सेवन करें
- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गर्मियों में दही का सेवन किया जा सकता है। दिन में कम से कम 1 कटोरी दही का सेवन जरूर करें।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
केला खाने से बढ़ती है इम्यूनिटी
- केला स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। केले में आयरन, मैग्निशियम और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए महत्वपूर्ण हैं। ये त्तव शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं।
- केले में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि केले को यदी छीलकर रख दिया जाए तो वो काला हो जाता है। केले का ये काला रंग आयरन की वजह से होता है।
- आयरन फेफड़ो में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाता है। केले का सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन मिलेगा, जिससे हमारे शरीर को कोरोना वायरस से लड़ने की ताकत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
छाछ का सेवन करें
- गर्मी के मौसम में छाछ का सेवन करने की सलाह दी जाती है। छाछ पीने से पाचनतंत्र ठीक रहता है। दिन में गुड़ के साथ छाछ पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए छाछ का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
चाय के शौकिन पिएं तुलसी और शहद की चाय
- गर्मी में चाय का सेवन कम करना चाहिए, ऐसे में शहद और तुलसी की चाय पी जा सकती है। ये चाय सेहत के लिए फायदेमंद होती है।
- तुलसी ऐंटी- इंफ्लामेट्री गुणों से भरपूर होती है। इसके सेवन से शरीर कई तरहों की बीमारियों से लड़ने में सक्षम हो जाता है। भारत के आयुष मंत्रालय ने भी तुलसी के उपयोग को शरीर की इम्यूनिटीबढ़ाने वाला बताया है।