फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Ileana D'Cruz learning fitness tips

एक हीरो से फिटनेस सीख रही हैं बोल्ड इलियाना

Wed, 12 Nov 2014 07:56 AM IST
Updated Wed, 12 Nov 2014 07:56 AM IST
विज्ञापन
Ileana D'Cruz learning fitness tips

इलियाना डीक्रूज एक ऐसे हीरो से फिटनेस टिप्स ले रही हैं जिसे फिल्म इंडस्ट्री फिटनेस के मामले में फिट नहीं मानती।

विज्ञापन


फिल्म अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने आने वाली फिल्म 'हैप्पी एंडिंग' में अनुभवी अभिनेता गोविंदा के साथ डांस किया है। इलियाना ने बताया कि गोविंदा ने उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए रेड मीट से परहेज करने की सलाह दी।

हाल ही में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा था कि गोविंदा की तरह कोई भी डांस नहीं कर सकता, वहीं इलियाना ने कहा था कि फिल्म में गोविंदा के साथ डांस करने के लिए वह पहले से अभ्यास करेंगी।

विज्ञापन

डाइट में भी किए बदलाव

Ileana D'Cruz learning fitness tips

​इलियाना ने गोविंदा के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए कहा, "मेरी हालत ऐसी थी जैसे मैं तो बहुत अच्छा डांस भी नहीं करती हूं, डांस सीखा भी नहीं है।​ जबकि गोविंदा अपने डांस और कॉमेडी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं​।​"​

​उन्होंने आगे बताया, "मुझे लग रहा था कि मैं बेहतर नहीं कर पा रही हूं, तो मैं अभ्यास में जुटी थी​।​ लेकिन जब हमने शूटिंग की, तो मैंने राहत की सांस ली​।​ मैं पूरी तरह भूल चुकी थी कि मैं गोविंदा के साथ डांस कर रही हूं​। वह बेहद सामान्य और शालीन इंसान है​।​"​

​इलियाना ने बताया कि गोविंदा स्वास्थ्य के प्रति काफी सजग हैं​।​ उन्होंने कहा, "गोविंदा ने मुझसे भी रेड मीट से परहेज करने के लिए कहा​।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed