{"_id":"5abce7ab4f1c1b5c2a8b48b6","slug":"how-to-protect-skin-in-summer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में रखना होगा त्वचा का खास ख्याल, अपनाने होंगे ये आसान ब्यूटी टिप्स","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
गर्मियों में रखना होगा त्वचा का खास ख्याल, अपनाने होंगे ये आसान ब्यूटी टिप्स
नाज खान, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्वचा से संबंधित समस्याएं भी तो होती हैं। खैर, बालों और त्वचा को गर्मी से बचाने के भी हमारे पास उपाय हैं। इन दिनों चेहरे के कालेपन और पसीने से उभर आए दानों की वजह से चेहरे को साफ और कोमल बनाए रखने की चुनौती होती है। लेकिन कुछ फेस मास्क इस समस्या से निजात दिलाने में मददगार हो सकते हैं।
त्वचा संबंधी समस्याओं से बचने के लिए नहाने के पानी में संतरे या नींबू का छिलका, गुलाबजल या नीम की पत्तियों को मिला लेंगे। पसीने की बदबू से राहत पाने और खुद को तरोताजा रखने के लिए यह बढि़या उपाय है। नहाने का यह तरीका फोड़े-फुंसियों के लिए भी लाभदायक है। नीम और पुदीने की पत्तियों को उबालकर उस पानी को ठंडा करके भी नहाया जा सकता है। इससे त्वचा संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।
इन दिनों पसीने की दुर्गंध की समस्या ज्यादा सताती है, तो ऐसे में ‘डियो बाथ’ ठीक रहेगा। एक बाल्टी पानी में एक चम्मच नमक और डियो मिलाकर नहाने से ताजगी का एहसास होता है और शरीर से दुर्गंध नहीं आती।

ये उपाय तो सबको पता होना चाहिए। कुछ देसी गुलाब की पंखुडि़यों को एक बर्तन में भिगोकर रख लें। जब सादे पानी से नहा लें, तो इस गुलाब वाले पानी से नहा लें। शरीर दिन भर गुलाब की खुशबू से महकता रहेगा। सप्ताह में एक बार सिर को गुलाब जल से धोया जा सकता है। ताजगी के लिए पेपरमिंट आॅयल का इस्तेमाल भी अच्छा है। यह सिर में जमा पसीने को दूर करता है और बालों को नर्म भी बनाता है।
सनबर्न की वजह से ज्यादा खुजली हो, तो डॉक्टर एंटी एलर्जिक दवा खाने की सलाह देते हैं। फिर भी एहतियात के तौर पर जब तक सनबर्न ठीक न हो, धूप से बचें। घरेलू उपाय में मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल का पेस्ट प्रभावित जगह पर लगाएं। आधा कप दही में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे फ्रिज में रख दें और रात सोने से पहले प्रभावित जगह पर लगाएं। पांच मिनट बाद इसके ऊपर से हल्का-सा मॉइस्चराइजर लगा लें। इससे भी काफी राहत मिलता है।