{"_id":"5df394258ebc3e879c00fe95","slug":"how-to-make-peas-simon-recipes-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या आपने कभी खाया है हरे मटर का निमोना? घर पर ऐसे तैयार करें","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
क्या आपने कभी खाया है हरे मटर का निमोना? घर पर ऐसे तैयार करें
Fri, 27 Dec 2019 10:45 AM IST
निलेश कुमार
गरिमा
गरिमा
Published by: निलेश कुमार
Updated Fri, 27 Dec 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मटर की खासियत होती है कि इससे कई तरह की सब्जियां बनाई जा सकती है। मटर पनीर, मटर के छोले, पालक मटर तो आपने खूब खाए होंगे, लेकिन आज आपको बताने जा रहे हैं, कि कैसे बनता है मटर का सिमोना:
सामग्री
विज्ञापन
सामग्री
- 01 कप हरा मटर
- 02 आलू मध्यम आकार के
- ½ मध्यम आकार का प्याज
- ½ मध्यम आकार कटा टमाटर
- 07 कली लहसुन
- बारीक कटा हुआ अदरक
- 01 छोटा टुकड़ा अदरक
- ½ कप हरा धनिया
- 02 हरी मिर्च
- ½ चम्मच साबुत जीरा
- 01 चुटकी हींग
- ½ चम्मच हल्दी
- ½ चम्मच गरम मसाला
- 02 चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार
- सबसे पहले हरा धनिया, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक को एकसाथ पीसकर रख लें। हरे मटर को थोड़ा दरदरा पीस लीजिए।
- अब एक कड़ाही में तेल गरम कर लें। तेल गरम होने के बाद हींग, जीरा और कटा हुआ अदरक डालिए।
- जब जीरा तड़कने लगे तब उसमें प्याज डालकर गुलाबी होने तक भूनिए।
- जब प्याज गुलाबी हो जाए, तो इसमें पिसे हुए मिश्रण को डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए।
- इसके बाद इसमें पिसा मटर और हल्दी मिलाइए और दो मिनट तक मध्यम आंच पर पकाइए।
- अब आलू, गरम मसाला और नमक ऊपर से डालकर दो से तीन कप कप पानी डाल दीजिए।
- उबाल आने पर धीमी आंच करके आलू के पकने तक ढ़ककर पकाइए, आलू पक जाने पर गैस बंद कर दें।
हरे मटर का निमोना तैयार है, अब इसे गरमा-गरम चावल के साथ परोसिए।