फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   How to make peas simon recipes in hindi

क्या आपने कभी खाया है हरे मटर का निमोना? घर पर ऐसे तैयार करें

Fri, 27 Dec 2019 10:45 AM IST
गरिमा Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 27 Dec 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
How to make peas simon recipes in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर
मटर की खासियत होती है कि इससे कई तरह की सब्जियां बनाई जा सकती है। मटर पनीर, मटर के छोले, पालक मटर तो आपने खूब खाए होंगे, लेकिन आज आपको बताने जा रहे हैं, कि कैसे बनता है मटर का सिमोना:
विज्ञापन

सामग्री
  • 01 कप हरा मटर
  • 02 आलू मध्यम आकार के
  • ½ मध्यम आकार का प्याज
  • ½ मध्यम आकार कटा टमाटर
  • 07 कली लहसुन  
  •  बारीक कटा हुआ अदरक
  • 01 छोटा टुकड़ा अदरक
  • ½ कप हरा धनिया
  •  02 हरी मिर्च
  •  ½ चम्मच साबुत जीरा
  • 01 चुटकी हींग
  • ½ चम्मच हल्दी
  •  ½ चम्मच गरम मसाला
  • 02 चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार

  • सबसे पहले हरा धनिया, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक को एकसाथ पीसकर रख लें। हरे मटर को थोड़ा दरदरा पीस लीजिए।
  • अब एक कड़ाही में तेल गरम कर लें। तेल गरम होने के बाद हींग, जीरा और कटा हुआ अदरक डालिए।
  • जब जीरा तड़कने लगे तब उसमें प्याज डालकर गुलाबी होने तक भूनिए।
  • जब प्याज गुलाबी हो जाए, तो इसमें पिसे हुए मिश्रण को डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए।
  • इसके बाद इसमें पिसा मटर और हल्दी मिलाइए और दो मिनट तक मध्यम आंच पर पकाइए।
  • अब आलू, गरम मसाला और नमक ऊपर से डालकर दो से तीन कप कप पानी डाल दीजिए।
  • उबाल आने पर धीमी आंच करके आलू के पकने तक ढ़ककर पकाइए, आलू पक जाने पर गैस बंद कर दें।

हरे मटर का निमोना तैयार है, अब इसे गरमा-गरम चावल के साथ परोसिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed