{"_id":"5ad5a1014f1c1b9f098b4ffd","slug":"how-to-make-badam-kulhad-kulfi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहद स्वादिष्ट लगती है बादाम कुल्हड़ की कुल्फी, रेसिपी भी बेहद आसान","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
बेहद स्वादिष्ट लगती है बादाम कुल्हड़ की कुल्फी, रेसिपी भी बेहद आसान
ओम प्रकाश गुप्ता, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामग्री
आधा लीटर दूध, आधे कटे बादाम आवश्यकतानुसार सजाने के लिए, बारीक कटा बादाम आधा कप, चीनी एक कप, 150 ग्राम कसा हुआ खोया और एक बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर।
यों बनाएं
सबसे पहले दूध को उबाल लें। थोड़े से ठंडे दूध में कॉर्नफ्लोर घोलकर उबलते दूध में डालें। लगातार चलाते हुए इसे गाढ़ा होने तक पकाएं। जब दूध आधा रह जाए, तब उसमें चीनी और कसा हुआ खोया डाल दें। सारे मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाकर एक बार फिर से मिक्सी में चला दें। कटे बादाम मिलाकर इसे कुल्हड़ में डाल दें। आधे कटे बादाम ऊपर से लगाकर जमने के लिए फ्रीजर में रख दें।