लिफ्ट में बटन दबाने से पहले जरूर जानें यह खतरा
हाल में हुए शोध से मिली जानकारी के बाद आप किसी भी अस्पताल में लिफ्ट का बटन दबाने से पहले सौ बार सोचेंगे।
यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के शोधकर्ताओं की मानें तो अस्पताल में लगी लिफ्ट के बटन में आपके टॉयलेट से भी अधिक कीटाणु होते हैं।
शोधकर्ताओं ने कनाडा के तीन अस्पतालों की 120 लिफ्ट और 96 टॉयलेट के फर्श का परीक्षण कर यह निष्कर्ष निकाला है।
रोगों का अधिक रिस्क
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना है कि लिफ्ट में लगे बटन दबाने से भी संक्रमण का खतरा वैसा ही है जैसा गंदे टॉयलेट से हो सकता है।
दिन भर तरह-तरह के हाथ लगने के कारण लिफ्ट के बटन पर बैक्टीरिया के बढ़ने का रिस्क 61 प्रतिशत अधिक है जबकि टॉयलेट में यह रिस्क 43 प्रतिशत अधिक है।
क्या है बचाव
शोधकर्ता डोनाल्ड रेडेलमेयर के अनुसार, ''बचाव का तरीका यह है कि आप लिफ्ट से निकलकर पहले अपने हाथ साफ करें और फिर ही कोई काम करें। सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी बचाव दे सकता है।''
यह शोध ओपन जर्नल मेडिसिन में भी प्रकाशित हुआ है।