फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Holi Snacks Ideas Home Made Oil Free Chaat Recipe in Hindi Try

Oil Free Chaat Recipe: बिना तेल की लजीज चाट बनाना है आसान, होली पर करें मेहमानों को सर्व

Sat, 08 Mar 2025 10:43 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 08 Mar 2025 10:43 AM IST
सार

बिना तेल की चाट रेसिपी को बनाना न सिर्फ आसान है, बल्कि ये हेल्दी भी हैं। होली के खास मौके पर टेस्टी और पौष्टिक चाट से मेहमानों को खुश कर सकते हैं। आइए जानते हैं हेल्दी चाट विधि, जिसे आप इस होली मेहमानों को सर्व कर सकते हैं।

विज्ञापन
Holi Snacks Ideas Home Made Oil Free Chaat Recipe in Hindi Try
होली के लिए बिना तेल वाली चाट की रेसिपी - फोटो : instagram

विस्तार

Oil Free Chaat Recipe: होली आने वाली है। भारतीय त्योहारों पर लजीज पकवान, पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं। होली पर भी गुझिया, पापड़, दही भल्ले और चाट आदि समेत कई तरह के व्यंजनों को पकाया और मेहमानों को परोसा जाता है। लेकिन अगर आप सेहत का ध्यान रखते हुए कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो बिना तेल की चाट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह चाट न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि पाचन के लिए भी हल्की होती है। बिना तेल की चाट रेसिपी को बनाना न सिर्फ आसान है, बल्कि ये हेल्दी भी हैं। होली के खास मौके पर टेस्टी और पौष्टिक चाट से मेहमानों को खुश कर सकते हैं। आइए जानते हैं हेल्दी चाट विधि, जिसे आप इस होली मेहमानों को सर्व कर सकते हैं।

विज्ञापन


दही-भल्ला स्टाइल पोहा चाट

दही-भल्ला की तरह की पोहा चाट बनाई जा सकती है, जिसमें तेल की भी आवश्यकता नहीं होती है। पोहा चाट बनाने के लिए जरूरी सामग्री नोट कर लें।

  • एक कप भुना हुआ पोहा, 
  • आधा कप फेंटा हुआ दही
  • एक उबला आलू (कटे हुए)
  • 1/4 कप कटे टमाटर
  • 1/4  कप कटा खीरा
  • भुना जीरा
  • चाट मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • इमली की चटनी और हरी चटनी


पोहा चाट बनाने की सामग्री 

स्टेप 1- पोहा चाट बनाने के लिए 5-10 मिनट के लिए दही में भुने हुए पोहे को भिगो दें।

स्टेप 2- ऊपर से सब्जियां, मसाले और चटनियां डालें।

स्टेप  3- पांच मिनट में आपकी दही भल्ला पोहा चाट तैयार है। 

मेहमानों को ठंडी-ठंडी चाट सर्व करें।

------------------------xxx-------------------------------

मखाना भेल चाट

मखाना हेल्दी होने के साथ ही स्वादिष्ट भी होता है। आप घर पर आसानी से मखाना भेल चाट बना सकती हैं। सामग्री और रेसिपी नोट कर लें।

  • दो कप भुने हुए मखाने
  • एक उबला आलू (कटे हुए)
  • आधा कप उबले काले चने
  • आधा कप कटे टमाटर
  • आधा कप कटे खीरा
  • 1/4 कप अनार के दाने
  • एक चम्मच नींबू का रस
  • आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • चाट मसाला
  • नमक स्वादानुसार


मखाना भेल चाट बनाने की विधि

स्टेप 1- मखानों को हल्का क्रंची होने तक भून लें।

स्टेप 2- कटे हुए उबले आलू, खीरा, टमाटर को उबले चने को मिक्स कर लें

स्टेप 3- इसमें भूना जीरा पाउडर, चाट मसाला और नमक अच्छे से मिला लें। 

स्टेप 4- ऊपर से नींबू रस और अनार दाना डालकर सर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed