फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Herbal Antibiotics will soon come in market

मार्केट में जल्द आएगी हर्बल एंटीबायोटिक

Thu, 18 Oct 2012 01:40 PM IST
हल्द्वानी/विजेंद्र श्रीवास्तव
हल्द्वानी/विजेंद्र श्रीवास्तव Updated Thu, 18 Oct 2012 01:40 PM IST
विज्ञापन
Herbal Antibiotics will soon come in market

जल्द ही बिना साइड इफेक्ट वाली हर्बल एंटीबायोटिक उपलब्ध हो सकती है। पंतनगर विवि का जैव प्रौद्योगिकी संस्थान हर्बल एंटीबायोटिक विकसित कर रहा है। संस्थान के निदेशक का दावा है, हर्बल एंटीबायोटिक रोग फैलाने वाले जीवाणु को तो खत्म करेगी ही, इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होगा। इसे तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। पशुओं पर परीक्षण करने की अनुमति भी मिल गई है।

विज्ञापन


संस्थान के वैज्ञानिकों के अनुसार, इलाज में एंटीबायोटिक का प्रयोग लंबे समय से हो रहा है। साथ ही कई बार एंटीबायोटिक के प्रति बैक्टीरिया प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेते हैं और फिर वह एंटीबायोटिक का असर नहीं होता। ऐसे में मेडिकल रिसर्च करने वाले संस्थानों और कंपनियों को नई एंटीबायोटिक तैयार करनी होती है।
विज्ञापन


यह भी तथ्य है कि केमिकल एंटीबायोटिक के ज्यादा प्रयोग से शरीर के किडनी, लिवर आदि अंगों पर दुष्प्रभाव का खतरा भी रहता है। इसे देखते हुए गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पटावाडांगर स्थित जैव प्रौद्योगिकी संस्थान ने हर्बल एंटीबायोटिक विकसित करने का काम करीब दो साल पहले शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान का उद्देश्य एक ऐसी एंटीबायोटिक को तैयार करना था, जो जीवाणु को खत्म करने में कारगर तो हो ही, इसका शरीर पर दुष्प्रभाव भी न पड़े। संस्थान के निदेशक डॉ. आरएस चौहान का कहना है कि हर्बल एंटीबायोटिक बनाने में पटवाडांगर के क्षेत्र में फैली कई जड़ी-बूटियों और पंचगव्य का इस्तेमाल किया गया है।

यह हर्बल एंटीबायोटिक रोग तो खत्म करेगी ही, साथ ही रासायनिक दवाओं से प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर चुके बैक्टीरिया को भी मारने में यह सक्षम होगी। संस्थान की वैज्ञानिक तनु बिष्ट का कहना है कि हर्बल एंटीबायोटिक शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाएगी और बैक्टीरिया को खत्म करने वाली कोशिकाओं को भी मजबूत करेगी।

दो साल में मार्केट में आने की उम्मीद

संस्थान निदेशक डॉ. आरएस चौहान कहते हैं कि हर्बल एंटीबायोटिक का लैब टेस्ट पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में पशुओं पर परीक्षण होना था। इसकी अनुमति पंत विवि की एनिमल इथिक्स कमेटी ने दी है। जल्द ही परीक्षण शुरू होगा।


इसके बाद पेटेंट और सरकारी प्रक्रियाओं के बाद फार्मूला-वन निजी कंपनी को हस्तांतरित किया जाएगा। कंपनी ही इसका व्यावसायिक उत्पादन करेगी। इन सभी कामों में करीब दो साल का समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed