फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   herb cheese garlic bread simple and quick recipe

अब घर में बनाएं हर्ब चीज गार्लिक ब्रेड, बनाने का तरीका भी है बेहद आसान

Wed, 27 Feb 2019 12:12 AM IST
मोना नारंग बीयर हाउस कैफे, इंदिरापुरम हैबिटेट सेंटर
बीयर हाउस कैफे, इंदिरापुरम हैबिटेट सेंटर Published by: मोना नारंग Updated Wed, 27 Feb 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
herb cheese garlic bread simple and quick recipe
herb cheese garlic bread
आवश्यक सामाग्री:
विज्ञापन

• 3-4 ब्रेड
• 4 बड़ा चम्मच मक्खन
• 3 बड़ा चम्मच चीज
• 1 कप दूध
• आधा चम्मच ऑरिगेनो
• आधा चम्मच चिली फ्लेक्स
• 2 चम्मच लहसुन का पेस्ट
• स्वादानुसार नमक
• आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
• 1 बड़ी कटोरी सब्जियां (शिमला मिर्च, गोभी, प्याज बारीक कटी)
• 1 बड़ा चम्मच आटा
• आवश्यकतानुसार तेल

विधि:
• सबसे पहले मध्यम आंच में एक कड़ाही रखें।
• फिर इसमें 2 मक्खन डालें और पिघलने के बाद आटा डालकर चलाते हुए सुनहरा भूनें।
• अब इसमें दूध डालें और हल्के हाथ से चलाते रहें ताकि आटे में गांठ न पड़ें।
• जैसे ही आटे में बुलबुले आने लगे तो इसमें कटी हुई सब्जिया डालें और मिक्सकर पकाएं।
•  इसके बाद इसमें नमक और एक चुटकी काली मिर्च पाउडर डालें और 3 मिनट तक पकाएं।
•  ब्रेड पर लगाने के लिए पेस्ट तैयार हो चुका है।
• अब ब्रेड के टुकड़ों पर चम्मच से मक्खन, लहसुन का पेस्ट, तैयार किया हुआ मिश्रण, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च, ऑरिगेनो छिड़के और चीज कद्दूकस कर लें।
• इसी प्रक्रिया से सभी ब्रेड तैयार कर लें।
• इसके बाद धीमी आंच में तवे में तेल लगाएं और ब्रेड स्लाइस रखें। इसे 2 मिनट तक ढककर रखें।
• ढक्कन हटाएं और प्लेट में चीज गार्लिक ब्रेड निकालकर गरमागरम सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed