फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   heart disease medicine are cheap

अब सस्ती होगी दिल की बीमारी की दवा

Tue, 15 Jul 2014 10:55 AM IST
सलमान रावी
सलमान रावी Updated Tue, 15 Jul 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
heart disease medicine are cheap
मधुमेह और दिल की बीमारी में प्रयोग होने वाली दवाएं अब 35 प्रतिशत तक कम क़ीमत पर मिलेंगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण यानी एनपीपीए ने इन दवाओं को औषधि मूल्य निर्धारण नीति के अंतर्गत लाने का फ़ैसला किया है।

इस नए फ़ैसले से हृदय रोग के मरीज़ों के लिए मिलने वाली दवाओं का 58 प्रतिशत और मधुमेह के रोगियों के लिए मिलने वाली दवाओं का 21 प्रतिशत अब मूल्य नियंत्रण के दायरे में होगा।

फ़ैसले की जानकारी देते हुए प्राधिकरण के अध्यक्ष इंजेटी श्रीनिवास ने कहा, "हमने इस फ़ैसले को एकल संगठक औषधि यानी सिंगल इंग्रेडियंट ड्रग तक ही सीमित रखा है।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "अगर हम मिश्रित औषधि को भी इसमें शामिल करते तो लोग कहते कि यह ग़लत हो रहा है क्योंकि इसमें उपचारात्मक गुण ज़्यादा हैं। हमने वैसी औषधियों को छुआ तक नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा की गोलियाँ
प्राधिकरण के अध्यक्ष का कहना है कि मूल्य नियंत्रण के फ़ैसले के अंतर्गत सिर्फ़ जेनरिक दवाओं को लाया गया है।

मगर दवा निर्माताओं के संघ ने सरकार के इस फ़ैसले की आलोचना करते हुए कहा है कि इससे दवा कंपनियों को घाटा झेलना पड़ सकता है।

औषधि निर्माता संघ के पदाधिकारी दारा पटेल ने बीबीसी से कहा, "भारत में औषधि उत्पादन का कारोबार 25 ख़रब अमरीकी डॉलर का है। इस फ़ैसले से 26 प्रतिशत कारोबार प्रभावित होगा।"

लेकिन श्रीनिवास, दारा पटेल से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि अगर कोई छोटी कंपनी कम क़ीमत पर दवा बना सकती है तो फिर बड़ी कंपनी ऐसा क्यों नहीं कर सकती है।


दारा पटेल मानते हैं कि प्राधिकरण के इस फ़ैसले से कई कंपनियाँ इन औषधियों का उत्पादन बंद कर देंगी और ये दवाएं महंगी हो जाएंगी।

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण और औषधि निर्माता संघ के बीच चल रही रस्साकशी के बावजूद इतना तो तय है कि महंगी दवाएं ख़रीदने को मजबूर दिल और मधुमेह के रोगियों को कुछ तो राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed