फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   healthy gift options for diwali

इस दिवाली पर अपनों को कुछ ऐसे दें सेहत भरा उपहार

Fri, 24 Oct 2014 08:19 AM IST
Updated Fri, 24 Oct 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
healthy gift options for diwali

दिवाली का त्योहार यानी उपहारों और खुशियों का आदान-प्रदान। मिलने-जुलने और खुशियां बांटने के इस अवसर पर उपहार बांटने की परंपरा सालों पुरानी है। ऐसे में कई बार दिवाली पर हम उपहार के रूप में जो मिठाइयां अपने शुभचिंतकों को देते हैं, वह उनकी ही सेहत के लिए नुकसानदायक हो जाती हैं।

विज्ञापन


क्यों न इस दिवाली आप अपने परिचितों को हेल्दी गिफ्ट्स भेंट करके खुश करें। तो चलिए, हम आपको बताते हैं कि मिठाई के बजाय आपके लिए हेल्दी उपहार क्या हो सकते हैं।
विज्ञापन

मिठाइयों से क्या है नुकसान

healthy gift options for diwali

डाइटीशियन डाइटिशियन स्नेहा के अनुसार, परपैक्ड मिठाइयों में अधिक मात्रा में फ्रक्टोस कॉर्न सिरप और कन्सन्ट्रेटेड मैपल सिरप मिलाया जाता है जिससे उसका आकार बरकरार रहे ‌जिससे तेजी से कैलोरी बढ़ती है।

इसी तरह इसमें मौजूद अत्याधिक शक्कर दिल की बीमारी, ब्लड शुगर का असंतुलन, हार्मोनल समस्याएं और दांतों से संबंधित तकलीफों के लिए भी जिम्मेदार है।

वह बताती हैं, 'मिठाइयों पर लगीं चांदी की परत सेहत के लिए नुसकानदायक होती है क्योंकि इसमें लीड, निकल, कैडमियम जैसे हानिकारक तत्व होते हैं। ऐसे में उपहार के रूप में मिठाइयां देना समझदारी नहीं, आप इसके बदले कई सेहतमंद उपहार चुन सकते हैं।'

ड्राइ फ्रूट्स और ग्रेन बास्केट

healthy gift options for diwali

आप चाहें तो दिवाली पर उपहार के रूप में बादाम, अंजीर आदि ड्राइ फ्रूट्स के साथ ब्राउन राइस, रागी, सूप के पैकेट आदि मिलाकर बेहतरीन दिवाली गिफ्ट तैयार कर सकते हैं। यह सेहतमंद तो है ही और दिवाली के कई दिनों बाद तक इसका सेवन किया जा सकता है।

हेल्दी बास्केट हर उम्र के लोगों के हिसाब से बनाई जा सकती है। मसलन, आप इसमें डार्क चॉकलेट्स, ओट्स कुकीज और खिलौने सजाकर बच्चों के लिए गिफ्ट बास्केट तैयार कर सकते हैं। वहीं फलों और नट्स के साथ भी गिफ्ट बास्केट तैयार कर सकते हैं जिसे फूलों और दियों से सजाने पर वह परफेक्ट गिफ्ट पैक लगेंगे।

विज्ञापन

बाजार में भी हैं सेहतमंद विकल्प

healthy gift options for diwali

बाजार में हेल्दी जूस, ग्रेन्स और ओट्स के बिस्किट, हेल्थ सप्लीमेंट्स ड्रिंक्स आदि कई ऐसी चीजें हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद भी हैं और दिवाली का अच्छा गिफ्ट भी हो सकती हैं। अगर आप रेडीमेड पैक खरीदना ही चाहते हैं तो इन विकल्पों पर क्यों न गौर करें।

सर्दियों में होने वाले फलों का भी गिफ्ट पैक एक अच्छा विकल्प है। आप चाहें तो सेब, संतरे, पपीता जैसे फलों की फ्रूट बास्केट तैयार करें और अपने प्रियजनों को दिवाली पर सेहतमंद तरीके से खुश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed