टेस्टी के साथ हेल्दी है मसाला रवा उत्तपम, बनाना भी है बेहद आसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम होते ही कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग होने लगती है। ऐसे में हम चाट, गोलगप्पे, बर्गर से लेकर मोमोज खाते हैं। ये सभी जंक फूड टेस्टी तो होते हैं, लेकिन ये हमारी सेहत के लिए अच्छे नहीं होते। आज हम आपके साथ ऐसी रेसिपी शेयर कर रहे हैं जो टेस्टी के साथ हेल्दी भी है। आइए जानते हैं मसाला रवा उत्तपम को बनाने का आसान तरीका...
सामग्री
-एक कटोरी दही
-एक कटोरी सूजी
-स्वादानुसार नमक
-आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
-एक गोल कटी हुई शिमला मिर्च
-एक गोल कटा हुआ टमाटर
-दो बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल
चटनी के लिए
-आधा कटोरी रोस्टेड मूंगफली दाना
-थोड़ा सा हरा धनिया
-दो हरी मिर्च
-नमक स्वादानुसार
-एक बड़ा चम्मच दही
-इमली का पानी
-एक चौथाई कटोरी
-दही, सूजी और नमक को मिक्स कर २ घंटे के लिए अलग रखें। जरूरत अनुसार आप इसमें पानी भी मिला सकती हैं।
-अब चटनी की दी गई सभी सामग्रियों को एक साथ पीस लें।
-नॉन-स्टिक तवे को गर्म करें और थोड़ा तेल डालकर तीन बड़ा चम्मच सूजी वाले मिश्रण को डालें।
-इसके ऊपर कटी शिमला मिर्च, टमाटर और प्याज को रखें और दोनों ओर से उत्तपम को सेंक लें।
-आप बिना तेल के भी उत्तपम को सेंक सकती हैं। मूंगफली की चटनी और सलाद के साथ उत्तपम का स्वाद सचमुच अद्भुत लगेगा।