फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   healthy and delicious recipe of soya paratha

आलू-प्याज नहीं इस हफ्ते बच्चों को बनाकर खिलाएं सोया पराठा, रेसिपी भी है बेहद आसान

Fri, 07 Jun 2019 09:05 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Fri, 07 Jun 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
healthy and delicious recipe of soya paratha
soya paratha - फोटो : instagram

ज्यादातर घरों में नाश्ते में पराठे खाए जाते हैं। नाश्ते में गर्मा-गरम पराठे के साथ दही, चाय या आचार मिल जाए तो बस क्या बात हो। आज तक आपने आलू, प्याज, पनीर से लेकर दाल के पराठे बनाए होंगे, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं सोया पराठे के बारे में। सोया पराठा हेल्दी के साथ-साथ टेस्टी भी होगा और इसे बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं सोया पराठा बनाने की आसान रेसिपी...

विज्ञापन

healthy and delicious recipe of soya paratha
soya chunks

सोया पराठा बनाने के लिए सामग्री
-गेहूं का आटा- 2 कप
-1 कप क्रश किए हुए सोया चंक्स (आप चाहे तो सोया का चूरा भी इस्तेमाल कर सकते हैं)
-कटा हुआ धनिया
-चुटकीभर हींग
-1 बड़ी प्याज बरीक कटी हुई
-थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ अदरक
-नमक स्वादानुसार
-6 चम्मच रिफाइन्ड ऑयल

विज्ञापन
विज्ञापन

healthy and delicious recipe of soya paratha
paratha
सोया पराठा बनाने की रेसिपी-

-सोया पराठा बनाने के लिए सबसे पहले सोया चंक्स को पानी में भिगोकर रख दें। कुछ देर बाद सोया चंक्स को निचोड़कर मिक्सी में दरदरा पीस लें।
-अब एक बर्तन में सोया चंक्स को निकालें। उसमें आटा, रिफाइन्ड ऑयल और बाकी मसाला मिलाएं। अच्छी तरह से आटा गूंथ लें।
-आटे को 15-20 मिनट के लिए एक तरफ रख दें। आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर रख लें।
-लोई को बेलकर पराठे का आकार दें। गर्म तवे पर पराठे को डालें। तेल डालकर इसे सुनहरा होने तक सेंकें।
-अब गर्म-गर्म पराठे को चटनी के साथ सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed