फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   health drinks that reduce belly fats

चर्बी घटाने में मदद करेंगी ये पांच हेल्थ ड्रिंक्स

Fri, 03 May 2013 10:53 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 03 May 2013 10:53 AM IST
विज्ञापन
health drinks that reduce belly fats

गर्मियों का मौसम वजन घटाने के लिए सबसे सही मौसम है। लेकिन तब जब वजन घटाने की होड़ में आप डीहाइड्रेशन का शिकार न हो जाएं। ऐसे में अगर आपकी पेट की बढ़ती चर्बी पर ब्रेक लगाने के लिए आप डाइटिंग का मन बना चुके हैं तो अधिक से अधिक पानी और तरल चीजों का सेवन करना फायदेमंद है।

विज्ञापन


हां, पानी अधिक नहीं पी सकते हैं तो ये पांच हेल्थ ड्रिंक्स का सेवन भी करते रहें जो न सिर्फ वजन घटाने में आपकी मदद करेंगे बल्कि स्वाद के लिहाज से भी समझौता नहीं करना होगा।
विज्ञापन


1. तरबूज का रस
तरबूज का रस फैट्स कम करने के लिए मददगार है। बिना शक्कर के तरबूज के अक ग्लास जूस में 56 कैलोरी होती हैं जो मेटाबॉलिज्म ठीक रखता है। इसमें लाइकोपीन और कई पोषक तत्व हैं। जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन के अनुसार यह शरीर में फैट्स की मात्रा कम करता है और मांसपेशियों को मजबूत रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. नींबू पानी
नींबू पानी में हल्का नमक और हल्की चीनी गर्मियों में पानी की कमी की न सिर्फ भरपाई करती है बल्कि आपको डीहाइड्रेशन से भी बचाती है। सिके अलावा यह शरीर से टॉक्सिन तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है।

3. पुदीने का जूस
पुदीना का स्वाद जितना तरोताजा रखता है उतना ही फायदा यह पेट की चर्बी कम करने में भी करता है। यह शरीर में प्रोसेस्ड फैट्स को तोड़ने में मदद करता है जिससे मोटापा घटाने में आसानी होती है।

4. अनानास का जूस
अनानास में ब्रोमेलायन नामक एन्जाइम्स होते हैं जो भोजन में मौजूद प्रोटीन को तोड़ने में मदद करते हैं। इससे शरीर में फैट्स नहीं जमा हो पाता और चर्बी कम होती है।


5. ग्रीन टी
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ग्रीन टी बीमारियों से दूर भी रखती है और वजन कम करने में भी मदद करती है। कई शोधों में प्रमाणित हुआ है कि ग्रीन टी पीने के बाद एक्सर्साइज करने से फैट्स अधिक तेजी से कम होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed