{"_id":"e411dafc-5e40-11e2-94f6-d4ae52bc57c2","slug":"health-benefits-of-mushroom-for-diabetics","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर आप डायबिटिक हैं तो डाइट में लें मशरूम","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
अगर आप डायबिटिक हैं तो डाइट में लें मशरूम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 14 Jan 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर डायबिटीज के रोगी के लिए भोजन में बहुतेरे परहेज होते हैं लेकिन अगर आपको मशरूम पसंद है तो इसका सेवन आपकी सेहत के लिए और भी फायदेमंद होगा। हाल में एक शोध के दौरान इस बात का पता चला है कि मशरूम का डाइट में नियमित रूप से सेवन डायबिटिक रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बायोसाइंस विभाग के प्रोफेसर टी.एन. लखनपाल ने बताया, 'मशरूम का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इन न्यूट्रिशनल तत्व तो अधिक होते हैं ही, साथ ही इनमें शक्कर बिल्कुल नहीं होता है। डायबिटीज में इनका सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।' लखनपाल ने भारतीय विज्ञान कॉन्ग्रेस के अवसर पर मशरूम से जुड़े अपने अध्ययन के बारे में बताया।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने यह भी माना कि पहले भी मशरूम के फायदों पर कई तरह के शोध हो चुके हैं और अब यह बात प्रमाणित है कि मशरूम में कैंसर, एचआइवी संक्रमण और कई गंभीर रोगों के उपचार के गुण मौजूद हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, अगर आप वजन घटाने के लिए डाइटिंग व एक्सरसाइज को खासा तवज्जो देते हैं तो आपको डाइट में मशरूम का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके सेवन से वजन कम करने में आसानी होती है।