{"_id":"5a758e5a4f1c1b8d268b802f","slug":"harmful-effects-of-cooking-food-in-reused-oil","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस तरह के तेल में भूल कर भी ना पकाएं खाना, वर्ना हो सकते हैं कैंसर के शिकार","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
इस तरह के तेल में भूल कर भी ना पकाएं खाना, वर्ना हो सकते हैं कैंसर के शिकार
रुपायन, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Feb 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
Indian Kitchen
तलने के बाद बचे हुए तेल का इस्तेमाल ज्यादातर लोग दोबारा कर लेते हैं। मगर क्या आपको पता है कि जब जले हुए तेल का दोबारा इस्तेमाल करते हैं, तो इससे सेहत को नुकसान पहुंचता है। इससे कैंसर होने का खतरा रहता है, क्योंकि तेल को बार-बार गर्म करने से उसमें कैंसर उत्पन्न करने वाले तत्व आ जाते हैं।
विज्ञापन
ऐसे होता है जले तेल से कैंसर का खतरा
Kitchen
दरअसल, जले हुए तेल में धीरे-धीरे फ्री रेडिकल्स का निर्माण होने लगता है और इन रेडिकल्स के निकलने से तेल में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा खत्म हो जाती है। यह तेल शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाता है। यही नहीं इसके सेवन से एसिडिटी और दिल की बीमारी भी हो सकती है।