फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Hanuman Jayanti 2025 Bhog list to offer and recipe in Hindi Bajrangbali ko priya hain ye bhog jaane vivaran

Hanuman Janmotsav Bhog 2025: हनुमान जी को लगा सकते हैं इन खास पकवानों का भी भोग

Sat, 12 Apr 2025 10:19 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 12 Apr 2025 10:19 AM IST
सार

कई पकवान हैं जो बजरंगबली को भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं। आइए जानते हैं हनुमान जी को किन पकवानों का भोग लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन
Hanuman Jayanti 2025 Bhog list to offer and recipe in Hindi Bajrangbali ko priya hain ye bhog jaane vivaran
हनुमान जी के प्रिय भोग की सूची - फोटो : instagram

विस्तार

Hanuman Jayanti 2025 Bhog list: आज हनुमान जन्मोत्सव है। चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्म हुआ था। अंजनी पुत्र हनुमान जी को भगवान शिव का अवतार माना जाता है, जिनका जन्म रामायण काल में विष्णु के अवतार प्रभु राम की सहायता के लिए हुआ था।  उनके जन्मोत्सव के खास मौके पर विशेष पूजन का आयोजन होता है। इस दिन मंदिरों में छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया जाता है। हनुमान जी को कई व्यंजन प्रिय थे, इसलिए उनकी पूजा करने वाले भक्त बजंरगबली को उनके प्रिय पकवानों का भोग लगाते हैं। 

विज्ञापन


हनुमान जी को भोग अर्पित करते समय उन्हें लाल फूल, सिंदूर, चमेली का तेल और श्रीराम नाम का स्मरण करना चाहिए। साथ ही भोग में लहसुन, प्याज, और तामसिक वस्तुएं नहीं होनी चाहिए। उन्हें भोग में मीठा अर्पित करें, जिसमें बेसन का लड्डू हनुमान जी का अति प्रिय माना जाता है। इसके अलावा भी कई पकवान हैं जो बजरंगबली को भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं। आइए जानते हैं हनुमान जी को किन पकवानों का  भोग लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन



भगवान हनुमान जी के प्रिय भोग एवं उनका महत्व

1. चूरमा या इसका लड्डू

यह गेहूं के आटे, घी और गुड़ व शक्कर से बनाया जाता है। इसे हनुमान जी का अत्यंत प्रिय भोग माना जाता है। मंगलवार और शनिवार को विशेष रूप से यह भोग अर्पित किया जाता है, जिससे बजरंगबली प्रसन्न होकर अपने भक्तों की हर बाधा दूर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. बूंदी के लड्डू

मंदिरों में प्रसाद के रूप में अक्सर बूंदी का लड्डू हनुमान जी को अर्पित किया जाता है। इसे शक्ति, समर्पण और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

3. सिंघाड़े या बेसन का हलवा

यह बल और ऊर्जा से भरपूर होता है, जो हनुमान जी की शक्ति का प्रतीक है। उपवास के दौरान सिंघाड़े के हलवे को भोग के रूप में अर्पित करके प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया जा सकता है।

4. केसर मिश्रित तुलसी दल

भगवान विष्णु के अवतार प्रभु श्रीराम को तुलसी दल जरूर अर्पित किया जाता है। यह राम जी का प्रिय है और जो राम जी को प्रिय है, वह हनुमान के लिए वंदनीय है। हनुमान जी को भी तुलसी के पत्ते अर्पित किए जाते हैं। 


5. गुड़ और चना

गुड़ और भुने चने को हनुमान जी का सबसे सरल और प्रिय भोग माना जाता है। यह भोग विशेषकर मंगलवार को चढ़ाया जाता है, जिससे शनि दोष और ग्रह बाधाएं दूर होती हैं।

6. नारियल और गुड़ से बने पुए

ग्रामीण इलाकों में यह पारंपरिक भोग माना जाता है और रामभक्त हनुमान का प्रिय माना जाता है।

7. केला और आम

ये दोनों फल हनुमान जी को बहुत प्रिय हैं, क्योंकि वे वनवासी जीवन से जुड़े हैं। फलाहार रूप में यह प्रसाद ग्रहण करने पर हनुमान जी विशेष कृपा करते हैं।

8. घी और शहद मिश्रित पंचामृत

हनुमान जी की विशेष पूजा के दौरान इसे भोग स्वरूप अर्पित करना चाहिए। यह शरीर और आत्मा की शुद्धि का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed